Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
स्वाद लीजिये खीर दिलरुबा का
Desserts
oi-Staff
खीर दिलरुबा एक ऐसी पाकिस्तानी खीर है जिसमें चावल के अलावा काफी सारे फलों का भी प्रयोग किया जाता है। खीर तो हर घर में बनाई जाती है लेकिन अगर आपको कुछ अलग प्रकार की खीर खाने का मन हो तो, आप खीर दिलरूबा बना कर आनदं ले सकती हैं। घर पर कोई त्योहार हो या फिर महमानों की भीड़ जमा हो, उन्हें खुश करने के लिये आप खीर दिलरूबा बना सकती हैं।
काफी स्वादिष्ट होती है ये नूर जहानी खीर
खीर बनाने से पहले चावल को पका लीजियेगा, पर उसे ज्यादा गीला न करें। आइये जानते हैं कि यह खीर दिलरूबा कैसे बनाई जाती है।

कितने- 6-8 लोगों के लिये
सामग्री-
- दूध- 1 लीटर
- चावल- 1 कप (उबला और मसला हुआ)
- चीनी- 2 से 4 चम्मच
- वेनीला कस्टर्ड पावडर- 3 से 4 चम्मच
- कंडेंस मिल्क- 1 डिब्बा
- हरी इलायची पावडर- ½ चम्मच
- पाइनएप्पल के पीस- 1/2 कप
- केला- 2 से 3 (कटा हुआ)
- आडु- 1 बड़ा (कटा हुआ)
- बादाम और पिस्ता- ¼ कप (बारीक कटे)
विधि-
- दूध को उबाल कर उसमें चीनी और चावल मिक्स करें। इसे कुछ मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं और उसमें कस्टर्ड पावडर डाल दें।
- फिर इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता मिक्स करें। आंच को बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- फिर खीर में सभी प्रकार के फल मिलाएं।
- खीर को 6 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें और फिर सर्व करें।
Comments
English summary
Kheer Dilruba Recipe
Story first published: Saturday, October 25, 2014, 9:01 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications
