Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
हैदराबादी डेज़र्ट: खुबानी का मीठा
Desserts
oi-Staff
खुबानी का मीठा, हैदराबाद का एक बेहद लजीज डेज़र्ट है। यह डेज़र्ट आपको केवल हैदराबाद में ही खाने को मिलेगी लेकिन आप चाहें तो इसे आराम से घर पर भी बना सकती हैं। इफ्तार के समय जब घर पर दोस्त-यार इकठ्ठा होते हैं, तब मीठा खाना तो बनता ही है।
खुबानी का मीठा बनाना बड़ा ही आसान है और इसमें ज्यादा कुछ सामग्री भी नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिये आपको खुबानी को रातभर पानी में भिगो कर रखना होगा। आइये जानते हैं यह टेस्टी डिश कैसे बनाई जाती है।
READ: मुंह में मिठास भर दे स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन

SOURCE: wikimedia.org
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय -
पकाने में समय-
सामग्री-
- 25-28 सूखे खुबानी
- 3/4 कप शक्कर- जरुरत हो तो
- थोड़े से कटे बादाम
विधि -
- सबसे पहले खुबानी को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर इसे रातभर के लिये 1 1/2 कप पानी में भिगो कर रख दें।
- दूसरे दिन खुबानी से बीज निकाल लें और बचे हुए पानी को दुबारा प्रयोग के लिये रख दें।
- अब खुबानी को छोटे छोटे पीस में हाथों से तोड़ लें।
- अब पैन के नीचे गैस जलाएं और उसमें बचा हुआ पानी डालें।
- पानी हमेशा छान कर डालें।
- उसके बाद इसमें मसले हुए खुबानी डालें।
- इसे हल्की आंच पर 22 से 25 मिनट तक पकाइये और बीच बीच में लगातार चलाती भी रहिये।
- अगर मिश्रण बहुत सूखा लग रहा हो, तो उसमें थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकती हैं।
- फिर इसमें शक्कर मिलाइये और 5 मिनट तक पकाइये।
- आखिर में बारीक कटे बादाम मिक्स कीजिये।
- इसे चलाइये और सर्विंग प्लेट में सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Khubani Ka Meetha Recipe
Story first published: Tuesday, July 14, 2015, 12:30 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2015



Click it and Unblock the Notifications