Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
लौकी की खीर बनाने की सरल विधि
Desserts
oi-Staff
लौकी से आप कई तरह की डिश तैयार कर सकती हैं। अगर आपके यहां लौकी रखी हुई है तो आप उससे स्वादिष्ट खीर बना सकती हैं। यह बिल्कुल गाजर के खीर की तरह बनाई जा सकती है।
लौकी की खीर बनाना काफी आसान है। इस खीर को बनाने के लिये आपको बहुत ही मुलायम लौकी लेनी होगी जिससे वह जल्दी गल जाए। आप इसमें ढेर सारे मेवे डाल सकती हैं और गरमा गरम या फिर ठंडा कर के सर्व कर सकती हैं। आइये देखते हैं लौकी की खीर बनाने की विधि-

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
- कप घिसी लौकी
- 2.5 कप फुल फैट मिल्क
- 1 चुटकी केसर
- ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 5 बड़े चम्मच चीनी
- 5 - 6 सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
- 1 से 2 चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक)
- 12 - 15 काजू
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
विधि -
- एक कढाई या पैन में 1 चम्मच घी गरम करें। फिर उसमें घिसी हुई लौकी डाल कर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर उसमें 2.5 कप दूध मिलाएं और चलाती रहें।
- 5-6 मिनट के बाद दूध में चुटकीभर केसर मिलाएं।
- इसे चलाइये और दूध को पकाती रहिये।
- जब दूध पक कर थोड़ा सा कम हो जाए तब इसमें 4-5 चम्मच शक्कर मिलाइये।
- फिर इसे चलाइये और इसमें इलायची पावडर मिक्स कर के ऊपर से काजू डालिये।
- अब इसे 3 मिनट तक पकाइये।
- आखिर में आंच बंद कर के इसमें गुलाबी की पंखुडियां डालिये और गरमा गरम सर्व कीजिये।
Comments
English summary
lauki kheer recipe
Story first published: Tuesday, August 16, 2016, 17:08 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2016



Click it and Unblock the Notifications