Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
हॉट समर में पीजिये कूल लीची स्क्वाश
चिलचिलाती हुई गर्मी और ऊपर से पीने के लिये केवल कुछ ही शीतल पेय। लेकिन क्या आप लीची को भूल गए, जो गर्मियों की जान मानी जाती है। बच्चे इस टेस्टी फ्रूट को बहुत पसंद करते हैं, तो क्यों न अपनी बॉडी को कूल रखने के लिये हम लीची से बने स्क्वाश को बनाएं। यह बनाने में आसान है और इसे पीते ही तन और मन दोनों ही ताजा हो जाता है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री:
1 कप लीची पल्प, 1 कप चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 कप पानी।
विधि:
लीची को छील कर उसके गूदे को निकाल लीजिये और फिर मिक्सर में ब्लेंड कर लीजिये। एक कटोरे में पिसा हुई लीची को अच्छे से छान लीजिये और उसके जूस को अलग रख दीजिये। एक पैन लीजिये और उसमें पानी खौलाइये और फिर उसमें चीनी डालिये। इसको तब तक उबालिये जब तक चीनी उसमें अच्छे से घुल न जाए। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तब उसमें नींबू का जूस डालें और केवल 2 मिनट तक पानी को उबालें। जब यह सीरप तैयार हो जाए तब इसको अलग रख कर ठंडा कर लें। ठंडा हो जाने पर लीची के रस को इस सीरप के साथ अच्छे से मिला कर फ्रिज में एक घंटे के लिये ठंडा होने के लिये रखें। इसको सर्व करने से पहले इसमें बर्फ के टुकडे भी डाल सकती हैं या फिर इसको बॉटल में स्टोर कर के कई दिनों के लिये रख भी सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
