Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
आम के मौसम में खाइये मैंगो केक
आम का सीज़न है तो क्यों न आम से ही कुछ ऐसा स्पेशल बनाया जाए जो सबको पसंद आए। अगर आप मैंगो शेक या फिर खुद आम खा कर बोर हो चुके हैं, तो मैंगो केक ही बना डालिये। इस केक को बच्चे बहुत पसंद करेगे तथा और खाने की डिमांड करेगे। मैंगो केक बनाने के लिये आपको केवल आम के गूदे की जरुरत पड़ेगी और कुछ बूंद मैंगो एसेंस की। तो आइये देर किस बात की शुरु करते हैं मैंगो केक बनाना।

सामग्री-
250 ग्राम मैदा
250 ग्राम बटर
5-6 अंडे
1½ चम्मच बेकिंग पाउडर
200 ग्राम चीनी
½ चम्मच चीनी
1 कप मैंगो प्यूरी
1 चम्मच मैंगो एसेंस
50 ग्राम काजू
3-4 कप क्रीम
2-3 आम
1 स्ट्रॉबेरी
50 ग्राम किशमिश
विधि -
सबसे पहले ओवन को 135 डिग्री पर गरम करें। अब एक बड़े बर्तन में अंडा और बटर अच्छे से फेंट लें और उसमें 5 चम्मच चीनी, नमक, मैंगो प्यूरी और मैंगो ऐसेंस मिला कर 3-4 मिनट तक के लिये बीट कर के किनारे रख दें। दूसरी ओर एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर लें और उसमें त्यार अंडे वाली पूरी सामग्री को धीरे-धीरे मिला कर दो मिनट तक के लिये अलग रखें। जब दो मिनट हो जाए तब उसमें काजू और किशमिश डालें। अब बेकिंग पैन ले कर उसमें केक की सामग्री डालें और गरम ओवन में रखें। इसको 45 से 50 मिनट तक के लिये बेक होने दें। दूसरी ओर चीनी और क्रीम को एक बर्तन में अच्छे से फेंट लें और किनारे रखें। आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर किनारे रखें। जब केक हो जाए तब उसे धीरे से प्लेट में निकाले और उसकी पूरी साइड को क्रीम से कवर करें। बीच में स्ट्रॉबेरी लगाएं और पूरे केक पर आम के कटे छोटे टुकड़ों को रखें। अब आपका मैगों केक पूरी तरह से खाने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications