Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मैंगो चीज़केक
Desserts
oi-Staff
आज कल आम का मौसम बड़े जोरों पर है। आम हर किसी को पसंद भी होता है, बच्चों को तो खासकर के आम बहुत लुभाता है। अगर आपको रोज तरह तरह की रेसीपी बनाने का शौक है तो मैंगो चीजकेक बनाइये, जो कि आम से ही बनाया जाता है। बच्चों और बड़ों दोनों को ही यह चीज़केक बहुत पसंद आएगा।
मैंगो चीजकेक में बहुत सारा चीज डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइये जानते हैं कि मैंगो चीजकेक कैसे बनाया जाता है

सामग्री-
1 कप रिकोटा चीज
1 कप चीनी
2 कप क्रीम चीज मुलायम
3 चम्मच मैदा
6 अंडे
1 चम्मच अमरिटो इटेलियन शराब
1/2 कप मैंगो प्यूरी
1 चम्मच ताजा नींबू रस
11/2 कप आम
विधि-
- ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट पर गर्म कर लीजिये।
- मिक्सी में क्रीम चीज और रिकोटा चीज को बारीक पीस लीजिये।
- धीरे धीरे उसमे मैदा, चीनी और अंडा मिलाइये और दुबारा फेटिये।
- फिर नींबू का रस, अमरिटो और मैंगो प्यूरी डाल कर फिर से फेटिये।
- अब केक बनाने वाला सांचा लीजिये , उस पर बटर लगाइये, उसमें मिश्रण को डाल कर फैलाइये।
- जब केक का मिश्रण अच्छी तरह से सेट हो जाए तब उस पर कटे हुए आम के पीस सजाइये।
- अब सांचे को ओवन में रखिये और 1 घंटे के लिये बेक कीजिये। इसे बीच बीच में चेक करते रहिये और जब यह हो जाए तब इसे 45 मिनट ओवन में ही छोड़ दीजिये।
- जब यह ठंडा हो जाए तब इसे स्लाइस में काट कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
