Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में खाइये टेंस्टी मैंगो आइसक्रीम
गर्मी तेजी से पड़ रही है इसलिये ऐसा तो ही नहीं सकता कि हम खुद को कूल रखने के लिये कोई प्रयास न करें। अगर गर्मी भगाना हो तो घर पर ही बनाइये टेस्टी मैंगो आइसक्रीम। इसको बना कर रख लें और फिर जितना मन करे उतनी बार खाएं और खिलाएं। प्योर आम से बनी यह मैंगो आइसक्रीम बच्चों को भी पसंद आएगी, तो देर किस बात की चलिये बनाते हैं इसे।

सामग्री-
2 अल्फैंजो आम, 500 एमएल दूध, 2 कुटी हरी इलायची, 2 चम्मच कार्न फ्लोर, 1/2 कप वैनिला कस्टर्ड पाउडर, 17 पिस्ते, 20 किशमिश, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप कंडेन्स मिल्क।
विधि-
सबसे पहले आम को छील कर उसके टुकडे़ करें। उसके बाद उसे मिक्सर में पीस कर प्यूरी बना लें और किनारे रख दें। अब एक बर्तन में दूध चढ़ाएं और जब वह उबलने लगे तब उसमें चीनी, कंडेन्स मिल्क, हरी इलायची, किशमिश और पिस्ता डालें। थोड़ा सा गरम दूध लें और उसमें कार्न फ्लोर और कस्टर्ड पाउडर डाल कर मिला लें। अब इस घोल को उबलते हुए गैस वाले दूध के साथ मिला लें और समय समय पर चलाती रहें, जिससे दूध पेंदी पर चिपके नहीं। जब दूध आधा हो जाए तब गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने के लिये रख दें। जब दूध ठंडा हो जाए तब उसमें आम की प्यूरी मिला दें और अच्छे से चला कर एक आइसक्रीम के सांचे में डाल दें। अब इसको तकरीबन 4 घंटे के लिये फ्रिजर में रखें। जब यह जम जाए तब इसे ठंडा-ठंडा परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
