Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
बच्चों को जरुर भाएगी यह मैंगो लस्सी आइसक्रीम
आपने मैंगो शेक और लस्सी तो जरुर पिया होगा। पर अगर इन्हीं मैंगो शेक और लस्सी को एक साथ मिला कर आइसक्रीम बना दी जाए तो, सोंचिये कि यह कितने टेस्टी लगेगें। आज हम आपको मैंगो लस्सी आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे जो कि तपती गर्मी में खा कर तन-मन में ठंडक पहुंच जाएगी। आप को कुकिंग का शौक हो चाहे नहीं, ये रेसिपी बनाना बड़ा ही आसान है। मैंगो लस्सी आइसक्रीम को बनाने के लिये ना तो किसी विषेश सामग्री की आवश्यकता है और ना ही समय की। अगर आपके घर पर बच्चे हैं , तो उन्हें मैंगो लस्सी आइसक्रीम बना कर जरुर खिलाएं। आइये जानते हैं इस मैंगो लस्सी आइसक्रीम को बनाने की सरल विधि। गर्मियों में खाएं मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम
कितने- 10 मैंगो आइसक्रीम
तैयारी में समय- 10 मिनट
बनाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
2 पके और रसीले आम
1 कप प्लेन दही
1 कप प्लेन सिंपल सीरप
बनाने की विधि-
- दोनो आमों की प्यूरी बना लें और उसे एक कटोरे में निकालें।
- उस कटोरे में 1/2 कप दही और चीनी का सीरप डाल कर हल्के हाथों से मिक्स करें।
- अब उस कटोरे को उठा कर फ्रिज में कम से कम 30 मिनट तक के लिये रख दें, जिससे वह गाढा हो जाए।
- जब घोल 30 मिनट के बाद गाढा हो जाए तब उसे आइसक्रीम बनाने वाले सांचे में भरें।
- अब इस सांचे को 10 घंटों के लिये फ्रिजर में रखें, जिससे यह काफी कठोर हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications











