Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
यम्मी यम्मी मैंगो पुडिंग
गर्मी में अगर आम की तरह-तरह की डिश मिल जाए तो कहना ही क्या। आम का सेवन करना स्वास्थ्य और पेट के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप वही मैंगो शेक पी कर बोर हो चुके हैं तो कुछ ऐसा ट्राई करें जिसे खा कर हर कोई आपकी तारीफ के पुल बांध दें। इस गर्मी में आप आम से मैंगो पुडिंग बना कर घर के लोगो को सर्प्राइज दे सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाया कैसे जाता है-

सामग्री-
1 छोटा कटोरा 3-4 पीस आम
1 कप दूध
½ चम्मच वेनीला एसेंस
½ कप चीनी
1 चम्मच जिलेटिन
पानी
विधि-
आम को छील लें और उसके गूदे को निकाल लें। मिक्सर में दूध और आम को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ध्यान रहे कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिये और उसमें किसी प्रकार का रेशा भी नहीं होना चाहिये। अब इस प्यूरी को एक बड़े से कटोरे में डाल लें। अब एक पैन में पानी उबालें और उसमें जिलेटिन मिलाएं। इसको अच्छे से चलाएं जिससे उसमें गांठे न बनें। अब इसमें चीनी मिलाएं और तब तक मिक्स करें जब तक उसमें चीनी घुल न जाए। अब आम के पेस्ट को धीरे-धीरे उबले पानी में मिलाएं। अब धीरे से थोड़ा दूध मिलाएं और अच्छे से चलाएं जिससे पानी आम के साथ पूरी तरह से मिक्स हो जाए। अब इसको कुछ देर के लिये पकाएं, जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें और कटोरे में डाल दें। अब उसमें वेनीला एसेंस मिलाएं और ठंडा होने के लिये फ्रिज में 3-4 घंटे के लिये रख दें। अब आपका मैंगो पुडिंग, चाइनीज स्टाइल में सर्व करने के लिये तैयार है। बस इसको स्ट्रॉबेरी और क्रीम के साथ सजा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
