Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
गर्मी में मजे लें आम रबड़ी पी कर
Desserts
oi-Staff
गर्मी के दिनों में छाछ, लस्सी और ठंडे पेय पीने का मजा ही कुछ और है। आम का नंबर गर्मी के टॉप फलों में सबसे ऊपर आता है। आम में काफी ज्यदा प्रोटीन और पोषण पाया जाता है। यह फल अधिकतर लेागों को बहुत ही भाता है और बच्चों को तो यह इतना पसंद है कि पूछिये ही मत। आम के इस मौसम के क्यूं ना हम आम रबड़ी बनाएं और घर पर सभी को खिलाएं? यह आम रबड़ी बनाने में बहुत ही आसान है और इसकी सभी सामग्रियां घर पर आसानी से मौजूद भी हैं। तो चलिये शुरु करते हैं आम रबड़ी बनाने की सरल विधि। मैंगो कुल्फी: बच्चों की फेवरेट
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 16 मिनट

सामग्री-
- दूध- 2 1/2 कप
- पका हुआ आम (पीस में)- 1 कप
- चीनी- 1/4 कप
- पिस्ता- 5-6
- बादाम- 4
- दालचीनी पावडर- 1/4 चम्मच
- केसर- 4 रेशे
विधि-
- बादाम को गरम पानी में भिगोइये और 20 मिनट के बाद उसका छिलका छील कर उसे बारीक काट लें। पिस्ता को भी बारीक काट कर किनारे रख दें।
- केसर को भी एक कटोरी में थोड़ा सा दूध डाल कर भिगो दें। कटे हुए आम को मिक्सर में थोड़ा सा दूध डाल कर गाढा फेंट लें।
- एक पैन में दूध को आधा होने तक उबालें। फिर उसमें चीनी डाल कर घोल लें। आंच को धीमा रखें।
- दूध जब गाढा पक जाए तब इसे ठंडा होने के लिये आंच से उतार कर रख दें।
- जब दूध ठंडा हो जाए तब उसमें आम की प्यूरी , इलायची पावडर, कटे हुए पिस्ता और बादाम तथा केसर वाला दूध मिक्स करें।
- अब आप इसे ठंडा ही सर्व कर सकते हैं।
Comments
English summary
Mango Rabri Recipe For Father's Day
Story first published: Saturday, June 14, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications