Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मैंगो स्मूदी विध आइसक्रीम
Desserts
oi-Staff
यह सीजन मैंगो का है यानी की फलों के राजा, आम का। आम न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि यह कई रोगों की दवा भी है। आम स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि आम में, विटामिन, मिनरल, फाइबर और कई ढेर सारे जरुरी तत्वों भरे होते हैं। इस स्वीट से फल से आप मैंगो शेक तो बना ही सकते हैं, साथ ही इसकी स्मूदी भी बनती है, जिस पर अगर आपके फेवरेट फ्लेवर की आइसक्रीम रख दी जाए तो और भी मजा आ जाता है। मैंगो स्मूदी विध आइसक्रीम को पीने से गर्मियों में आपका मूड बदल जाएगा। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 4 गिलास
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
आम- 5-6
दूध- कप ठंडा
चीनी- 6-7 चम्मच
वेनीला आइस क्रीम- 2 स्कूप
पानी- जरुरत के अनुसार
विधि-
- सबसे पहले आम को छील लीजिये और उसके गूदे को निकाल लीजिये।
- गूदे को मिक्सर में डालिये और उसमें हल्का सा पानी डाल कर चलाइये।
- अब चीनी डाल कर एक बार दुबारा ब्लेंड कीजिये।
- अब पिसे आम को छलनी से छान लीजिये और उसमें दूध डाल कर चलाते रहिये।
- इसके बाद वेनीला आइसक्रीम को ऊपर से डालिये।
- आपकी मैंगो स्मूदी तैयार है, सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Mango With Ice Cream Smoothie | मैंगो स्मूदी विध आइसक्रीम
Story first published: Thursday, April 18, 2013, 15:55 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2013



Click it and Unblock the Notifications
