Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ओवन नहीं है तो माइक्रोवेव में बनाएं कॉफी एंड वॉलनट केक
Desserts
oi-Staff
क्या आपने माइक्रोवेव में कॉफी एंड वॉलनट केक बनाने की कोशिश की है? अगर नहीं तो आज जरुर ट्राई कीजिये क्योंकि ये केक काफी टेस्टी बनते हैं। बच्चो को तो केक काफी पसंद होते हैं तो ऐसे में उन्हें एक अच्छा सा सरप्राइज़ दीजिये और उन्हें खुश कर दीजिये।
इस केक को बनाने में केवल 20 मिनट लगते हैं इसलिये इसे कम समय में भी बनाया जा सकता है। यह केक काफी सॉफ्ट भी बनते हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि माइक्रोवव में कॉफी एंड वॉलनट केक किस तरह से बनाया जाता है।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 85 ग्राम साफ्ट बटर
- 85 ग्राम गोल्डन कैस्टर शुगर
- 2 अंडे
- 85 ग्राम मैदा
- 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पावडर
- मुठ्ठी भर अखरोट
बटरक्रीम की सामग्री-
- 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पावडर
- 1 चम्मच दूध
- 25 ग्राम सॉफ्ट बटर
- 100 ग्राम आइसिंग शुगर
विधि -
- एक कटोरे में बटर और शुगर को तब तक फेंट लें जब तक कि वह मुलायम और झागदार ना हो जाए। फिर धीरे धीरे उसमें अंडे और बाद में मैदा मिला कर फेंटे।
- उसके बाद इंस्टेंट कॉफी पावडर डाल कर ऊपर से अखरोट डालें और थोड़ा सा अखरोट बाद के लिये रख लें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटने के बाद किसी माइक्रोवेव प्रूफ डिश में डाल कर 2 मिनट तक फुल पावर पर पकाएं।
- उसके बाद पावर को मध्यम कर के 2 मिनट तक और पकाएं।
- 4 मिनट के बाद केक को चेक कर के देखें कि वह पक गया है या नहीं। अगर केक नहीं पका तो उसे 1 मिनट तक और पकाएं।
- जब केक तैयार हो जाए तब इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
- तब तक के लिये आप कॉफी बटर क्रीम तैयार करें। जिसके लिये आपको दूध में कॉफी मिला कर फेंटना होगा और फिर उसमें बटर और आइसिंग शुगर मिलानी होगी।
- इसे तब तक फेंटे जब तक कि यह मुलायम ना हो जाए। उसके बाद इसे पूरे केक पर अच्छी तरह से फैला कर ऊपर से बचे हुए अखरोट भी सजाएं।
- लीजिये आपका यम्मी केक तैयार है, अब इसे सर्व करें।
Comments
English summary
ओवन नहीं है तो माइक्रोवेव में बनाएं कॉफी एंड वॉलनट केक
Story first published: Thursday, April 14, 2016, 16:12 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2016



Click it and Unblock the Notifications
