Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली पर बनाइये स्वादिष्ट केसरी भात
Desserts
oi-Staff
होली के दिन अगर आप कुछ मीठा बनाने की तैयारी कर रही हैं तो क्यूं ना केसरी भात से ही शुरु किया जाए। होली पर हर घर में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें से मीठे को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। मीठा खाने वाले शौकीनों के लिये केसरी भात सबसे बढियां डिश है। पर हां दोस्तों इस रेसिपी में कैलोरी की मात्रा थोड़ी अधिक होती है इसलिये इसे थोड़ा बच कर खाइयेगा। आइये जानते हैं कि यह स्वादिष्ट केसरी भात कैसे बनाया जाता है।
MUST READ: नारियल पूरन पोली
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- राइस- 1 कप भिगोया हुआ
- घी- 1/4 कप
- किशमिश- 3 चम्मच
- काजू- 2 चम्मच
- इलायची पावडर- 1/4 चम्मच
- चीनी- 3/4 कप
- केसर- थोड़े से
- पानी- 1 कप
विधि-
- एक पैन लें, उसमें थोड़ा सा घी डाल कर गरम करें। फिर थोड़ी सी किशमिश डालें और एक बार चलाने के बाद निकाल लें।
- फिर उसी पैन में थेाड़े से काजू डालें और ब्राउन कलर आने तक चला कर निकाल लें।
- अब उसी पैन में थोड़ा सा और घी डालें। फिर उसमें भिगोए हुए चावल डाल कर फ्राई करें।
- कुछ देर के बाद इलायची पावडर डाल कर इसे फिर से चलाएं।
- अब इसमें थोडे़ से केसर के धागे डालें।
- ऊपर से पानी डालें और आंच को धीमा कर दें। पानी को चावल में समा जाने दें, फिर उसमें चीनी डालें।
- चीनी को पूरी तरह से पिघल जाने दें और चावल में समा जाने दें। आंच को धीमा कर दें।
- जब आपको लगे कि चावल पक चुके हैं तब, आंच को बंद करें और उस पर फ्राई किये हुए मेवे डाल कर सजाएं।
टिप्स: चीनी को तब ना डालें जब चावल पक रहा हो। जब चावल पक जाए तब ही चीनी मिक्स करें क्योंकि चीनी उसे पकने नहीं देगी।
Comments
English summary
Minute Rice Kesari Bhaat Recipe For Holi
Story first published: Thursday, March 5, 2015, 15:24 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2015



Click it and Unblock the Notifications
