Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मदर्स डे पर अपनी मां के लिये बनाएं गुलाबी फिरनी
Desserts
oi-Staff
फिरनी उत्तर भारत की स्पेशल स्वीट है जो कि दूध और चावल से बनाई जाती है। फिरनी बिल्कुल खीर की तरह बनाई जाती है लेकिन इसमें चावल को पीस कर दूध के साथ प्रयाग की जाता है। चावल के लिये आप बासमती का प्रयोग कर सकती हैं। फिरनी में अगर आप तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स डालेगीं तो यह काफी रॉयल बन जाएगी। आज जो फिरनी हम आपको बनाना सिखा रहे हैं, उसमें हम रोज सीरप और गुलाब की पंखुडियों का प्रयोग करेगें। तो आइये देखते हैं कि गुलाबी फिरनी किस तरह से बनाई जाती है।
कितने लोगों के लिये- 6-8
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
बासमती चावल- ½ कप
दूध- 1 लीटर
चीनी- ½ कप
रोज सीरप- 4 चम्मच
हरी इलायची- ½ चम्मच
पिस्ता- 1 चम्मच
पानी- ½ कप
गुलाब की पंखुडियां- गार्निशिंग के लिये
विधि-
- आधे कप पानी में बासमती को 1 घंटा पकाने से पहले भिगो दें। इसके बाद इसे बारीक पेस्ट में पीस लीजिये।
- अब पैन में दूध और चीनी को एक साथ उबाल लीजिये। आंच मध्यम रखें। दूध को लगातार चलाती रहिये।
- अब इसमें रोज सीरप डाल कर इसे चलाती रहिये।
- अब पिसा हुआ बासमती का पेस्ट उस दूध में डालिये और लगातार चलाती रहें।
- मिश्रण को गाढा होने तक पकाएं और लगातार चलाती रहें।
- आंच बंद कर दे और इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें।
- अब फिरनी को ठंडा होने दें और एक बडे़ कटोरे में उसे पलट कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- सर्व करने से पहले इस पर पिस्ता और गुलाब की पंखुडियां छिड़के।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
