Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
नवरात्रि स्पेशल: टेस्टी दलिया खीर
गेंहू के दानों को कूटकर ब्रोकन व्हीट (दलिया) या साम्बा रवा बनाया जाता है। दलिये से कई प्रकार के व्यंजन बनते हैं। तो आप सभी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए हम यहाँ दलिये की खीर बनाने की विधि बता रहे हैं। इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आप नवरात्रि पर बना सकते हैं।
THE FLIPKART BIG BILLION DAYS SALE! Click to Check all Fashion, Health, Lifestyle Deals 'Itne Mein, Itnaaaa Milega'
इस नवरात्रि पर सिवैया या चांवल के बजाय आप दलिये या साम्बा रवा पायसम (खीर) बना सकती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है तथा नवरात्रि के व्रतों के दौरान इसका सेवन करना उत्तम होता है।
साम्बा रवा या ब्रोकन व्हीट की खीर बनाने की विधि
सर्व – 4
कुकिंग टाइम – 25 मिनिट
बनाने का समय - 15 मिनिट
सामग्री
- दूध- 500 मिली
- दलिया - 200 ग्राम
- घी – 2 टीस्पून
- शक्कर - 1 कप
- काजू – 8 से 10किशमिश – 8 से 10
- इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
विधि:
1. दूध को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाएँ।

2. एक पैन (कड़ाही) में घी और काजू डालें तथा इसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें किशमिश मिलाएं तथा तब तक भूनें जब तक ये फूल न जाएँ।

3. उसी पैन में साम्बा रवा (दलिया) मिलाएं तथा धीमी आंच पर 5 मिनिट तक भूनें जब तक सुगंध न आने लगे।

4. अब इसमें गाढ़ा किया हुआ दूध मिलाएं और साम्बा रवा (दलिये) को पकाएं। इसे लगातार हिलाते रहे ताकि इसमें गांठे न पड़ें।

5. इसमें इलायची पाउडर, शक्कर, तले हुए काजू, किशमिश मिलाएं और 2 मिनिट तक पकाएं।

6. साम्बा रवा (दलिया) पायसम को गरमागरम या ठंडा करके परोसें।



Click it and Unblock the Notifications