Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
कुकर में ऐसे बनाइये ऑरेंज केक
Desserts
oi-Staff
ऑरेंज केक को बनाने के लिये असली संतरे का प्रयोग किया जाता है। यह टेस्टी केक बिना माइक्रोवेस-ओवन के भी बनाया जा सकता है। इस रेसिपी में हम अंडे और बेकिंग पावडर का प्रयोग करेंगे।
केक को कुकर में बेक करने के लिये बालू या नमक की जरुर नहीं पड़ती। इसकी जगह पर आप इडली स्टैंड या माइक्रोवे सेफ बाउल का प्रयोग बेकिंग ट्रे को रखने के लिये कर सकती हैं। अब आइये जानते हैं ऑरेंज केक को कुकर में बनाने की विधि।
READ: यम्मी ओरियो चीज़केक रेसिपी

कितना- 1/2 किलो ऑरेंज केक
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 37 मिनट
सामग्री-
- मैदा- 3/4 कप (1 Cup = 240 ML)
- पावडर शक्कर- 3/4 कप
- अंडे- 2
- वेनीला एसेंस- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- बेकिंग पावडर- 1-1/2 चम्मच
- संतरे का पल्प- 1 कप
विधि -
- एक कटोरे में अंडे को फोड़ कर उसमें 1 चम्मच वेनीला एसेंस मिलाएं। फिर शक्कर मिलाएं।
- इसे बीटर से मिक्स करें। अब इसमें तेल, मैदा, बेकिंग पावडर डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें मैदा और बेकिंग पावडर डाल कर फिर से बीटर से मिक्स करें।
- जब मिश्रण अच्छी से मिक्स हो जाए तब इसमें ऑरेंज पल्प मिक्स कर के बीटर से मिक्स करें।
- ध्यान रहे कि केक के मिश्रण में ज़रा सा भी पल्प ना रहे।
- आपका केक पेस्ट तैयार है, अब हम बेकिंग की तैयारी करेंगे।
- केक का टिन एल्युमिनियम का बना होना चाहिये। यह काफी अच्छा होता है।
- अगर आप स्टील का बेकिंग टिन प्रयोग करेंगी तो आपका केक जल सकता है।
- बेकिंग ट्रे को तेल और 1 चम्मच मैदा छिड़क कर तैयार कर लें।
- अब आप केक का पेस्ट इस ट्रे में उडे़ल सकती हैं।
- केक को 37 मिनट तक कुकर में 37 मिनट तक बेक करना है।
- एक बड़ा सा कुकर लें, जिसमें केक का टिन आराम से समा जाए।
- अब उसमें इडली स्टैंड रखें, फिर उसके ऊपर केक टिन को रखें। इससे आपका केक जलेगा नहीं।
- अब कुकर की सीटी निकाल कर कुकर का ढक्कन लगा दें। आंच को तेज कर दें।
- 2 मिनट के बाद आंच को धीमा कर दें और 25 मिनट तक ऐसे ही रहनेदें।
- 25 मिनट के बाद आंच बंद रहने दें। फिर लिड को हटा कर केक को चेक करें।
- केक को चेक करने के लिये उसमें टूथ पिक लगाएं, अगर वह सफाई से बाहर निकल आए तो केक पक गया होगा।
- नहीं तो आप केक को 5-7 मिनट तक और पका सकती हैं।
- अब केक पूरी तरह से पक जाए तब लिड को दुबारा लगा दें और कुकर को 10 मिनट के लिये ठंडा होने दें।
- 10 मिनट के बाद टिन को कुकर से बाहर निकालें। केक को आराम से चाकू की सहायता से बाहर निकालें।
- आखिर में केक को फेंटी हुई क्रीम से सजाइये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Orange Cake In Cooker Recipe With Egg
Story first published: Tuesday, September 8, 2015, 12:20 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications