Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
कभी खाई है ऐसी संतरे की कुल्फी
वैसे तो आपने कई तरह की स्वादिष्ट कुल्फी खाई होगी, लेकिन क्या आपने संतरे के छिलके में बनी हुई कुल्फी का स्वाद चखा है। जी हां, इस तरह की कुल्फी कोलकाता में बहुत फेमस है, जो कि किसी बर्तन में नहीं बल्कि संतरे के छिलके में रख कर बनी हुई मिलती है। इस ऑरेंज या कहें कि संतरे की कुल्फी का लुफ्त अगर लेने का मन करे, तो इसे घर पर ही आसानी से बना लें। चलिये देखते हैं कि यह टेस्टी संतरे की कुल्फी बनाई कैसे जाती है।

सामग्री:
1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 ग्राम केसर, 20 ग्राम पिस्ता कटा हुआ, 30 ग्राम बादाम कटे हुए, 150 ग्राम चीनी, 1 संतरा
विधि:
दूध में चीनी, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाकर धीमी आंच पर रबडी जैसा होने तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए अलग रखें। संतरे का ऊपरी छिल्का निकाल कर बीच का पूरा हिस्सा सावधानीपूर्वक निकाल लें। अब इसमें रबडी मिश्रण भरें। ऊपर से निकाले गए छिल्के से अच्छी तरह ढंक कर फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रखें। फ्रीजर से निकाल कर ऊपर का छिल्का हटाएं और ऊपर से संतरे की कुछ फांके छीलकर सजाएं। चाहें तो फ्लेवर सिरप से भी सजा सकती हैं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
