Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पीना कोलाडा लस्सी
Desserts
oi-Staff
गर्मियों के दिनों में केवल पानी या फिर कुछ ठंडा पेय ही पीने का मन करता है। पीना कोलाडा लस्सी इसी तरह की एक ड्रिंक है जिसे पी कर आप रीफ्रेश हो जाएंगे। यह पाइनएप्पल जूस से बनाई जाती है। आप सोंच रहे होगें कि लस्सी में भला पाइनएप्पल कैसे। पर पाइनएप्पल के साथ इसमें दही और कोकोनट क्रीम भी डाली जाती है, जिससे इसका फ्लेवर निखर के सामने आता है और यह क्रीमी बन जाती है। आप इसे रेस्ट्रॉन्ट में पीने के बजाए खुद घर में ट्राई कीजिये। फिर जब भी घर में महमान आएं तो उनके लिये आप पीना कोलाडा लस्सी पेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं पीना कोलाडा लस्सी बनाने की विधि-

सामग्री-
150 मिली. चिल्ड पाइनएप्पल जूस
150 मिली. कोकोनट क्रीम
150 मिली. गाढ़ा मीठा दही,
1 कप आइस
1/4 कप बारीक कटे पाइनएप्पल और चेरी
विधि-
- पाइनएप्पल जूस, कोकोनट मिल्क, दही और आइस को स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
- मिक्स्चर को चिल्ड ग्लास में डालें।
- अब उसमें कटे हुए पाइनएप्पल और चेरीज डालकर गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Pina colada lassi
Story first published: Monday, July 29, 2013, 12:00 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2013



Click it and Unblock the Notifications
