Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
पाइनएप्पल कोकोनट खीर
Desserts
oi-Staff
जिन लोगों को मीठा पसंद होता है, उन्हें खीर काफी टेस्टी लगती है। अगर आप वही चावल की खीर खा कर बोर हो चुके हैं तो, पाइनएप्पल खीर ट्राई कर सकते हैं।
यह पाइनएप्पल काकोनट खीर काफी टेस्टी होती है, जिसे आप घर पर आराम से बना सकती हैं। आइये जानते हैं पाइनएप्पल कोकोनट खीर बनाने की विधि।
READ: रक्षाबंधन पर भाई के लिये बनाइये ये स्पेशल रेसिपीज़

कितने- 6 लोगों के लिये
सामग्री-
- 2-1/2 कप दूध
- 3/4 कप कोकोनट मिल्क
- 2 चम्मच ताजा घिसा नारियल
- 2 चम्मच कार्न स्टार्च
- 20 पीस पाइलएप्पल
- 1/3 कप +1 चम्मच शक्कर
- 1 चम्मच पिस्ता स्लाइस, गार्निश करने के लिये
विधि -
- एक भारी तले के पैन में दूध, नारियल का दूध, नारियल और 1 चम्मच शक्कर को मिक्स कर के उबाल लें।
- जब दूध उबल जाए तब आंच को धीमा कर के 18-20 मिनट तक और पकाएं।
- दूसरी ओर एक कटोरी में कार्न स्टार्च को 2 चम्मच पानी के साथ मिक्स करें, ध्यान रखें कि इसमें गांठ ना पडे़।
- फिर कार्न स्टार्च को उबले हुए दूध में मिक्स करें और इसे 3-4 मिनट चलाते हुए फिर से पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें और इसे एक बार चला कर किनारे रख दें।
- पाइनएप्पल के टुकड़े लें, उन्हें ¾ इंच में स्लाइस करें।
- अब आधे पाइनएप्पल के टुकड़ों को किनारे बचा कर रखें और आधों को मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
- एक पैन के नीचे गैस जलाएं और मध्यम आंच पर पाइनएप्पल क्यूब्स को ½ कप शक्कर मिला कर चलाएं।
- ऐसा करने से पाइनएप्पल पूरी तरह से शक्कर में समा जाएंगा और उसका रंग भूरा दिखने लगेगा।
- ऐसा करने मे 3-4 मिनट लगेंगे।
- उसके बाद इसी पैन में पिसा हुआ पाइएप्पल मिलाएं और 2-3 मिनट पकाएं, फिर इसे किनारे रख दें।
- कुछ देर बाद जब पाइनएप्पल और उबला हुआ दूध सामान्य तापमान पर आ जाएं तब, इन्हें एक साथ मिक्स कर लें।
- अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इन्हें पिस्ते से सजा कर सर्व करें।
Comments
English summary
Pineapple Coconut Kheer – Pina Colada Pudding
Story first published: Tuesday, August 18, 2015, 12:58 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications