Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नवरात्रि में बनाइये राजगिरा का हलवा
Desserts
oi-Staff
नवरात्रि का व्रत रखने की चाहत काफी लोगों को होती है। ऐसा इसलिये भी होता है क्योंकि उन्हें इन दिनों काफी जाकेदार पकवान खाने को जो मिलते हैं। इसी को ध्यान में रख कर आज हम आपको राजगिरा का हलवा बनाना सिखाएंगे जो कि नवरात्रि के व्रत में आप मजे से खा सकते हैं।
READ: जानिये शरद नवरात्रि में व्रत रखने के नियम कानून
राजगिरा हलवा बनाने के लिये अगर आप चाहें तो दूध की जगह पर मावा भी मिक्स कर सकती हैं। इससे हलवा काफी टेस्टी लगता है। अब आइये जानते हैं राजगिरा का हलवा बनाने की विधि।

कितने- 2-3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप- राजगिरा का आटा
- कप - दूध या पानी
- 2 चम्मच- घी
- 4 - बादाम के स्लाइस
- 7-8 - काजू, बीच से कटे हुए
- 8-10 - किशमिश
- 1/2 चम्मच - ताजी इलायची पावडर
विधि -
- सबसे पहले एक बरतन में दूध को उबलने के लिये रख दें।
- फिर दूसरी ओर कढाई में घी गरम कर के उसमें काजू और बादाम को भून लें, फि उसमें किशमिश मिला कर हल्का सा भून कर किनारे निकाल कर रख लें।
- अब उसी कढ़ाई में राजगिरा आटा को डाल कर हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें।
- आटे को लगातार चलाती रहें नहीं तो वह जल सकता है।
- जब आटा भुन जाए तब उसमें उबला हुआ दूध धीरे धीरे डाल कर मिक्स करें।
- इसे लगातार हाथों से चलाती रहें, जिससे इसमें गांठ ना पडे़।
- अब इसमें शक्कर मिलाएं और ऊपर से भुने मेवे और इलायची पावडर मिक्स करें।
- जब पैन को घी छोड़ने लगे तब हलवे को पांच मिनत तक पका कर गैस बंद कर दें।
- आपका राजगिरा का हलवा नवरात्रि के व्रत में खाने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Rajgira Ka Halwa Recipes
Story first published: Wednesday, October 14, 2015, 12:03 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2015



Click it and Unblock the Notifications
