Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
जब मन करे मीठा खाने का तब बनाएं ये टेस्टी कैरेमल कस्टर्ड
अगर आपको कस्टर्ड खाना पसंद है तो आप यह क्रीमी डेज़र्ट जिसका नाम है कैरेमल कस्टर्ड को घर पर बना सकती हैं
Desserts
oi-Staff
अगर आपको कस्टर्ड खाना पसंद है तो आप यह क्रीमी डेज़र्ट जिसका नाम है कैरेमल कस्टर्ड को घर पर बना सकती हैं। यह मीठा पसंद करने वालों को तो जरुर भाएगा। इसे बनाने में आपको सिर्फ पांच चीजों की ही आवश्यकता पड़ेगी।
यह बच्चों को काफी पसंद आती है इसलिये आपको जब भी मौका मिले तो इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि क्या है।

सर्विंग्स: 3
पकाने का समय: 1 घंटे 30 मिनट
सामग्री
- 125 ग्राम चीनी
- 1/2 लीटर दूध
- 4 Tbsp कस्टर्ड पाउडर (वेनिला फ्लेवर)
- 1/2 चम्मच वेनिला एसेंस
- 2 चम्मच चॉकलेट (पाउडर)
बनाने की विधि -
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 चम्मच पानी के साथ 25 ग्राम चीनी मिक्स कर के गरम करें।
- जब चीनी सुनहरी और गाढी हो जाए, तब इसे 10 मिनट के लिये ठंडा कर लें।
- अब ठंडे दूध में कस्टर्ड पावडर मिक्स करें और किनारे रखें।
- दूध उबाल लें और उसमें चीनी मिलाएं। आंच को धीमा कर दें और उसमें कस्टर्ड मिल्क मिलाएं। 5 मिनट तक गाढा होने तक पकाएं।
- फिर इसमें वेनीला एसेंस मिलाएं और आंच से उतारें।
- एक अलग कटोरे में कैरेामेलाइज़ शुगर डालें। ऊपर से कस्टर्ड का मिश्रण मिक्स करें और फिर चॉकलेट पावडर डाल कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये ठंडा होने के लिये रखें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
