Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मीठे पोंगल
पोंगल ऐसा त्योहार है जो साउथ इंडिया में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में यही त्योहार मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिये घरों में काफी सारी स्पेशल डिश बनाई जाती है, जिसमें से मीठे पोंगल बहुत प्रचलित हैं। पोंगल को आप मसालेदार भी बना सकती हैं और मीठा भी।
आज हम आपको मीठे पोंगल बनाना सिखाएंगे। मीठे पोंगल बहुत ही टेस्टी होते हैं पर खीर से बिल्कुल अलग होते हैं क्योंकि इसमें गुड का प्रयोग होता है। आइये जानते हैं मीठे पोंगल को बनाने की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
छोटे चावल- 1/2 कप
मूंग दाल- 3 चम्मच
गुड- 3/4 कप
पानी- 4 कप
घी- 3 चम्मच
किशमिश- 12
काजू- 10
दालचीनी- 2
लौंग- 2
खाने वाला कपूर- चुटकीभर
विधि-
- चावल को धो कर किनारे रखें।
- प्रेशर पैन में 1 चम्मच घी डालें। उसमें मूंग दाल डाल कर भूरा होने तक फ्राई करें।
- फिर 3 चम्मच पानी और धुला हुआ चावल डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि चावल और दाल पक ना जाएं। आप 1 या धीमी आंच पर 2 सीटी भी लगा सकती हैं।
- तब तक के लिये एक दूसरे पैन में गुड और 1 कप पानी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि गुड सामान्य ना हो जाए।
- अब कुकर खोल कर उसमें गुड वाला मिश्रण, इलायची, लौंग और कपूर डाल कर मिक्स करें।
- आप चावल को 5 मिनट मिक्स करने के बाद और पका लें।
- एक दूसरे पैन में किशमिश और काजू को फ्राई कीजिये और पोंगल में डाल दीजिये।
- गरम गरम सर्व कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
