Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
रक्षा बंधन पर खास बनाइये सेवई की खीर
Desserts
oi-Staff
रक्षा बंधन पर हर बहन अपने भाई के लिये बड़े प्यार से कुछ न कुछ बनाती है। अगर आप भी खाना बनाने की शौकीन है और कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो, भाई के लिये सेवई की खीर बनाइये।
रक्षाबंधन पर भाई के लिये बनाइये ये स्पेशल रेसिपीज़
खीर अनेक प्रकार की होती है, लेकिन आज हम आपको टेस्टी सेवई की स्पेशल खीर बनाना सिखाएंगे। तो देर किस बात की आइये जानते हैं सेवई की खीर बनाने की विधि।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 11-15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- सेवई (Vermicelli) - 1 या 1.5 कप
- घी - 2 चम्मच
- दूध - 500 एमएल
- काजू - 1 टेबल स्पून (कटे हुए)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर, कूट लीजिये)
- चीनी - 80-100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 4
विधि -
- सबसे पहले पैन में घी डाल कर गरम करें। फिर उसमें सेवइयों को गोल्डन ब्राउन भून कर किनारे किसी प्लेट में निकाल लीजिये।
- दूध को एक मोटे तले के बर्तन में निकाल कर उबाल लें।
- जब दूध उबलने लगे तब उसमें सेवइयां डाल कर दूध को अच्छी तरह से उबलने तक पकाएं।
- अब कटे हुये काजू और किशमिश भी डाल दीजिये और गैस धीमी कर दीजिये।
- जब लगे कि सेवइयां नरम हो गई हैं और चमचे से गिराने पर दूध के साथ गिरने लगी हैं, तो गैस बन्द कर दीजिये।
- खीर में इलाइची पाउडर और चीनी मिला दीजिये और खीर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये।
- अब सेवइयों को कटे बादाम से गार्निश कर के सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Semai Kheer Recipe
Story first published: Friday, August 28, 2015, 12:35 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications