Latest Updates
-
Five Dal Power Mix Panchratan Dal Recipe: पांच दालों के मेल से बनाएं ढाबे जैसा स्वाद -
ग्लोइंग और यंग स्किन पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा चेहरा -
Nirjala Ekadashi कब है? जानें इसे क्यों कहा जाता है 'भीमसेनी एकादशी' और क्या है इसका महाभारत कनेक्शन -
Flaky Sweet Traditional Balushahi Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी रसीली बालूशाही -
Who Was Sanchita Ugale: कौन थी एक्ट्रेस संचिता उगले? महज 30 साल की उम्र में पंखे से लटककर की खुदकुशी -
भारत का यह शहर कहलाता है दुनिया की 'Mango Capital', 200 साल पुराना है इसका इतिहास -
बवासीर में कौन से आसन करना है सबसे बेस्ट? ऑपरेशन के चक्कर में पड़ने से पहले आजमाएं ये 4 योग -
खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज -
कौन से आउटफिट के साथ लगाएं किस रंग की लिपस्टिक? आप भी होते हैं कंफ्यूज तो यहां जानें परफेक्ट मैचिंग -
Aromatic Masala Trick Veg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी खुशबूदार बिरयानी
मेहमानों को खिलाइये शाही टुकड़ा
जैसा की नाम से ही पता चलता है, कि यह एक शाही और स्वादिष्ट डेज़र्ट है। शाही टुकड़ा ब्रेड की पुडिंग होती है, जिस पर खूब सारे मेवे डाले जाते हैं और फिर इलायची से इसका स्वाद निखारा जाता है। इसे बना कर फ्रिज में रख लें और जब जल्दी में हों, तो इसे खा सकती हैं। घर पर महमान आएं हों तो उन्हें भी यह शाही टुकड़ा बना कर खिलाइये, यकीन मानिये वह आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगे।

सामग्री-
1 लीटर क्रीम वाला दूध, 400 ग्राम कंडेंस मिल्क, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 कप चीनी, 6-8 ब्रेड, 1/2 कप किशमिश, घी फ्राई करने के लिये।
विधि-
एक पैन में दूध, चीनी और कंडेंस मिल्क को आधा होने तक उबालें। जब दूध गाढा हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिला कर आंच से हटा लें। अब एक ओर ब्रेड की स्लाइस लें और उसे तिकोना काट लें। फिर एक कढाई में घी गरम करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ो को डीप फ्राइ कर के गोल्डन ब्राउन होने तक करारा तल लें। जब ब्रेड हो जाए तब उसे पेपर टॉवल पर निकाल कर रख लें। अब कढाई में बचे हुए घी में किशमिश को थोडा सा तल लें और बाहर निकाल कर रख लें। अब ब्रेड के टुकडों को एक सर्विंग डिश के बीचों बीच रखें और धीरे-धीरे उस पर गाढ़ा दूध डालें। जब ब्रेड में दूध पूरी तरह से समा जाए तब मेवे और किशमिश से सजा कर शाही टुकडे को सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications