Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
रमजान स्पेशल: शीर खुरमा
Desserts
oi-Staff
रमजान के दिनों में वैसे तो मांसाहार व्यंजनों का ज्यादा क्रेज रहता है पर शीर खुरमा भी अपना एक अलग ही स्वाद लिये होता है। जिन लोगों को नॉन वेज उतना पसंद नहीं होता वे रमजान के दिनों में शीर खुरमा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। शीर खुरमा एक प्रसिद्ध मुगलई मिठाई है जिसमें खूब सारा सूखा मेवा पड़ा होता है। दूध को पहले खूब उबाला जाता है और फिर उसमें सेंवई और सूखे मेवे डाल कर पकाया जाता है। तो आइये देखते हैं कैसे बनाई जाती है शीर खुरमा।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पाकने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
सेंवई - 200 ग्राम
दूध- 2 लीटर
चीनी- 2 कप
इलायची- 4
केसर- चुटकीभर
सूखे मेवे- 5
बादाम- 5
पिस्ता- 4
घी- 3 चम्मच
विधि-
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, फिर उसमें सेवइयों को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- एक बार जब वह गोल्ड ब्राउन हो जाए तब आंच बंद कर उसे किनारे रख दें।
- एक दूसरा सॉस पैन लें, उसमें दूध उबालें। फिर उसमे इलायची और केसर डाल कर दूध को आधा हो जाने तक उबाल लें।
- फिर उसमें चीनी डाल कर पकाएं। उसके बाद सेवईं और सूखे मेवे डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और ऊपर से बादाम और पिस्ता काट कर छिड़क दें।
Comments
English summary
Sheer Khurma: Sweet Treat For Ramzan!
Story first published: Sunday, July 21, 2013, 10:14 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2013



Click it and Unblock the Notifications