Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
भगवान शिव के लिये बनाइये स्पेशल ड्राय फ्रूट वाली खीर
Desserts
oi-Staff
इससे कोई फरक नहीं पड़ता है कि आप जिंदगी में कितनी ही दुखद घड़ी से गुजर रहे हों, लेकिन अगर आप भगवान शिव से प्रार्थना करेंगे तो वे आपके सारे दुखों को चुटकियों में हर लेंगे।
यह महीना सावन का है इसलिये आपको भगवान शिव को खुश करने के पूरे जतन ढूंढ लेने चाहिये। भगवान शिव की पूजा करने के अलावा अगर आप उन्हें कुछ स्पेशल खाने की चीज़ से भोग लगाएंगी तो वह जल्दी खुश होंगे।
इसलिये आज हम आपको सावन में स्पेशल ड्राय फ्रूट वाली खीर बनाना सिखाएंगे, तो देर मत कीजिये और झट से बनाइये इसे।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- किशमिश- 1/2 कप
- काजू- 8-10
- खजूर- 8-10
- वर्मिसेली -1 कप
- मिल्कमेड- 1/2 कप
- शक्कर- 1 कप
- दूध- 1 कप
- इलायची- 4 से 5
- घी- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पानी में खजूर को रातभर के लिये भिगो कर रखें।
- फिर सुबह खजूर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना कर किनारे रख दें।
- अब एक पैन लें, उसमें दूध और शक्कर मिलाएं।
- फिर वर्मिसेली मिला कर लगातर चलाती रहें।
- 10 मिनट के बाद उसमें पिसा खजूर का पेस्ट मिलाएं और मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें थोड़ा सा मिल्कमेड और इलायची मिलाएं।
- अब एक दूसरा पैन निकालें। उसमें थोड़ा सा घी डाल कर गरम करें।
- उसमें किशमिश, बादाम और काजू डाल कर रोस्ट करें।
- इन्हें वर्मिसेली के साथ मिक्स कर दें।
- फिर गैस बंद कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Special Dry Fruit Kheer Recipe For Lord Shiva
Story first published: Friday, August 5, 2016, 12:18 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2016



Click it and Unblock the Notifications
