Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
स्ट्रॉबेरी आल्मंड शॉर्टकेक
डेजर्ट भला किस को पसंद नहीं होगा और बच्चे तो मानो इसके पीछे पागल ही हो जाते हैं। भोजन करने के बाद अगर कुछ मीठा खाने को मिल जाए तो भाई वाह क्या बात है। इसलिये आज हम आपको बताएंगे सिंपल सा स्ट्रॉबेरी एंड आल्मंड शॉर्टकेक, जिसे खा कर आपको मजा ही आ जाएगा। तो चलिये देर किस बात की बनाते हैं इसे-

लोंगो के लिये- 4-6
बनाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
बटर- कप
चीनी- कप
अंडा- 4
बेकिंग पाउडर- चम्मच
मैदा- 3 कप
बादाम- 1 कप स्लाइस
संतरे का छिलका- 2 चम्मच
नमक
टॉपिंग के लिये-
फेंटी हुई क्रीम कोन
स्ट्रॉबेरी स्लाइस
बादाम
विधि-
एक कटोरे में बटर और चीनी फेंटे। जब तक चीनी अच्छे से मिल ना जाए तब तक फेंटती रहें और जब हो जाए तब किनारे रखें। अब अंडे, नमक, बेकिंग पाउडर, संतरे का छिलका ले कर एक साथ मिलाएं और बटर तथा चीनी वाला पेस्ट भी डालें। इसके बाद उसी कटोरे में मैदा मिला कर उसे स्मूथ कर दें। अब केक बनाने वाला बतरन लें और उसमें बटर लगाएं और उस पर मैदे का तैयार मिश्रण फैला दें। उसके बाद केक पर बादाम सजा दें और फिर केक को 350 डिग्री पर 20-25 मिनट तक के लिये ओवन में पकाएं। जब यह हो जाए तब इसे ठंडा करें और इसके ऊपर क्रीम और स्ट्रॉबेरी स्लाइस से डिजाइन बनाएं। लीजिये आपका स्वीट केक तैयार हो गया।



Click it and Unblock the Notifications
