Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
टेस्टी रवा केसरी
रवा केसरी एक खास स्वादिष्ट भारतीय मिष्ठान है। यहां पर केसरी का मतलब है केसर जो किसी भी चीज में डाली जाए तो उसका स्वाद दोगुना बढ जाता है। रवा केसरी को साउथ इंडिया में किसी भी खुशी के मौके पर बनाना आवश्यक होता है। हर भारतीय को मीठा पसंद होता है तभी तो हमारी कुजीन में कुछ न कुछ मीठा व्यंजन जरुर होता है। हर भारतीय घर में यह आवश्यक नहीं है कि मीठा केवल तीज-त्योहार में ही बनाया जाए, ये तो हमारे खाने की लिस्ट में हमेशा ही शामिल रहता है।
तो अगर आपको लगता है कि आपने कई दिनों से कुछ मीठा नहीं बनाया है तो आज ही बना डालिये रवा केसरी। रवा केसरी की रेसीपी बहुत आसान है क्योंकि यह झट से 10 मिनट में भी बन जाती है। आइये जानते हैं रवा केसरी को बनाने की सरल विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
घी- 3 चम्मच
रवा- 1 कप
चीनी पाउडर- 1 कप
केसरी पाउडर या फूड कलर- 1/2 चम्मच
तेल- 3 चम्मच
काजू- 10 ग्राम
इलायची- 4
पानी- 2 कप
विधि-
- पैन में 1 चम्मच घी गरम करें, फिर उसमें रवा डाल कर चलाएं।
- रवा को हल्की आंच पर 2 मिनट तक खुशबू आने तक चलाएं।
- फिर भुने हुए रवे को एक कटोरे में निकाल लें और पैन को दुबारा आंच पर चढाएं और उसमें पानी डाल कर खौलाएं।
- अब पानी में केसरी पाउडर या फूड कलर डालें और 2 मिनट के लिये ढंक दें।
- अब भुना हुआ रवा पानी में डालें और लगातार चलाती रहें।
- जब रवा गाढा हो जाए और वह पानी को पूरी तरह से सोख लें तब उसमें चीनी डालें।
- अब मिश्रण को लगातार चलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
- तब तक के लिये एक दूसरा पैन चढाएं और उसमें तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें काजू डाल कर भूरा करें।
- फिर तैयार रवा में उप्पर से घी डालें और कुची हुई इलायची डालें। फिर रवा केसरी को फ्राई किये हुए काजू से गार्निश करें और सर्व करें
<center><center><center>Embed code: <style type='text/css'>#vogroll_4{border:none;margin:0px;}</style><iframe src='http://www.indiavideo.org/video-embed.php?f=NjM1My4=' height='369' width='640' align='center' frameborder='0' marginwidth='0' marginheight='0'></iframe></center></center></center>
Video Courtesy: http://www.indiavideo.org



Click it and Unblock the Notifications