Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्वाद और सेहत से भरी शकरकंद खीर
Desserts
oi-Staff
शकरकंद में मौजूद ढेर सारे पौष्टिक तत्व आपके पूरे स्वास्थ्य को निखार सकते हैं। इसलिये इसे अपनी डाइट में जरुर लेना चाहिये। आज हम आपको शकरकंद की खीर बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। आप ने हर तरह की खीर का आनंद जरुर उठाया होगा लेकिन जब आप शकरकंद की खीर खाएंगे तो आपका जी और भी ज्यादा ललचा जाएगा। इसे बनाते वक्त ज्यादा अधिक न गलाएं। अगर आप डाइट पर हैं तो इसमें शक्कर की जगह पर शुगर फ्री का प्रयोग कर सकती हैं। हमेशा शकरकंद को दूध के उबल जाने के बाद ही डालें। तो इतनी सारी टिप्स जान लेने के बाद चलिये शुरु करते हैं शकरकंद की खीर बनाने की विधि।
स्वाद लीजिये खीर दिलरुबा का
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- शकरकंद- 2 पीस
- चीनी- 2 चम्मच
- दूध- 1 लीटर
- बादाम- थोड़े से कटे हुए
- काजू- 1 चम्मच कटे हुए
- हरी इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- सूखा नारियल- 1 चम्मच
- घी- 2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले शकरकंद को उबाल कर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें।
- अब पैन में घी गरम करें।
- उसमें शकरकंद को हल्का भून कर निकाल लें।
- इसी पैन में दूध को उबलने के लिये चढ़ा दें।
- जब दूध में एक उबाल आ जाए तब उसमें भुनी हुई शकरकंद, कटे हुए मेवे और इलायची पावडर डाल कर लगातार चलाएं।
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी डालें।
- गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा कर लें।
- ऊपर से कटे हुए मेवे सजाएं और खीर को सर्व करें।
Comments
English summary
Sweet Potato Kheer
Story first published: Tuesday, November 11, 2014, 14:26 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications