Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Holi Recipe: होली पर ठंडाई का मजा करना है दोगुना, इस आइस्क्रीम रेसिपी को करें ट्राई

होली का दिन रंगों के साथ टेस्टी पकवान खाने का भी दिन है। कई लोग होली के दिन भाग की ठंडाई पीते और पिलाते हैं। होली मनाने के लिए आप अपनी घर में बहुत सारी रेसिपीज जैसे गुझिया, मिठाई तैयार करती होंगी। लेकिन इस होली आप एक यूनीक रेसिपी ट्राई कर सकती हैं, यह है ठंडाई की आइस्क्रीम, जो आप अपने घर में आने वाले महमानों के लिए तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं ठंडाई आस्क्रीम बनाने की विधि-
सर्विंग - 8 लोग
बनाने में समय - 20 मिनट
ठंडाई आइस्क्रीम बनाने के लिए सामग्री-
- दूध- 1 लीटर
- चीनी- 300 ग्राम
- कार्नफ्लोर- 1/2 कप
- ताजी क्रीम- 1 1/2 कप
- केसर- थाड़ी सी
- बादाम- 1/2 कप
- सौंफ- 1 चम्मच
- इलायची- 3-4 पाउडर
RECIPE: ब्रेड वॉलनट आइसक्रीम
रेसिपी-
1. एक कटोरे में कार्नफ्लोर को एक कप ठंडे पानी के साथ मिक्स कर के रख दें।
2. अब दूसरे कटोरे में दूध गरम करें और उसमें केसर मिला कर साइड में रख दें।
3. अब एक गहरा पैन लें, उसमें एक लीटर दूध डालकर उबालें और फिर चीनी डाल दें।
4. कुछ देर के बाद उसमें कार्नफ्लोर वाला मिश्रण डाल कर लगातार चलाते रहें।
5. अब गैस की आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
6. अब इस ठंडे दूध में बादाम, सौंफ और इलायची को अच्छे से मिलाएं।
7. फिर इसमें केसर वाला दूध मिक्स करें।
8. मिक्स करने के बाद ठंडाई वाले मिश्रण को फ्रीजर में रख दें। इसे 6 घंटों के लिये डीप फ्रीज करें।
9. आपकी ठंडाई आइसक्रीम तैयार है। अपने मेहमानों को सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
