Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ट्रॉपिकल आइसबर्ग: कोल्ड कॉफी विध आइसक्रीम
ट्रॉपिकल आइसबर्ग एक ऐसा पेय है जिसे आप किसी भी कॉफी शॉप पर आसानी से पा सकते हैं। इसके नाम से लगता है कि यह कोई अमेरिकन पेय होगा लेकिन ऐसा नहीं है, यह कोल्ड कॉफी है जिसमें आइस क्रीम मिली होती है। तो क्यों ना इसे एक बार अपने घर पर ही बना कर देखा जाए। आइये बनाते हैं ट्रॉपिकल आइसबर्ग ।

कितने लोगों के लिये- 2
पकाने का समय- 20 मिनट
समाग्री-
दूध- 500 एमएल
चॉकलेट आइस क्रीम- 3 स्कूप
कॉफी पाउडर- 2 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच
वैनीला एसेंस- कुछ बूंदे
चॉकलेट सॉस- 1 कप
फ्रेश क्रीम- 1 कप
कुटी हुई बर्फ- 1 कप
विधि-
ठंडा दूध लीजिये और उसमें एक स्कूप आइस क्रीम, कॉफी पाउडर और चीनी ब्लेंड कीजिये। उसके बाद उसमें वैनीला एसेंस मिलाइये। चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ी सी चॉक्लेट सॉस भी मिला सकते हैं। अब दूध के मिश्रण और कॉफी को अच्छी तरह से मिलाएं और एक जैसा कर लें।
अब दो बडे़ ग्लास लें और उसमें इस मिश्रण को उडे़ल दें। ध्यान रहे कि ग्लास थोडा़ खाली ही रहे जिससे आप उस पर फ्रेश क्रीम और थोडा़ सा चॉकलेट सॉस डाल सके। उसके बाद ऊपर से दो चम्मच कुची हुई बर्फ डाल कर उसके ऊपर आइस क्रीम का एक स्कूप डालें।



Click it and Unblock the Notifications