Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
वेलेंटाइन्स डे पर प्यार के लिये बनाएं चॉकलेट पैन केक
इस वलेंटाइन को खास बनाने के लिये आप डार्क चॉकलेट से अपने पार्टनर के लिये चॉकलेट पैन केक बना सकती हैं। यकीन मानिये इसे खाने के बाद वे आपके प्यार में दुबारा पागल हो जाएंगे।
Desserts
oi-Staff
चॉकलेट का यम्मी टेस्ट भला किसे अच्छा नहीं लगता और अगर वह डार्क चॉकलेट हो तो भाइ क्या बात है। क्या आप जानती हैं कि डार्क चॉकलेट में phenylethylamine नामक कंपाउन्ड होता है, जो इंसान का मूड अच्छा बना कर उसके अंदर प्यार की उमंग भर देता है।
Valentines Week Specials! Upto 90% Cashback on Women's Clothing
इस वलेंटाइन को खास बनाने के लिये आप डार्क चॉकलेट से अपने पार्टनर के लिये चॉकलेट पैन केक बना सकती हैं। यकीन मानिये इसे खाने के बाद वे आपके प्यार में दुबारा पागल हो जाएंगे। तो देर ना करें और सीखें चॉकलेट पैन केक बनाने की विधि -

सामग्री-
- 100 ग्राम डार्क चॉकलेट (कसा हुआ)
- 1/4 कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 2 अंडे
- 1 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 25-30 स्ट्रॉबेरी
- 4 छोटे केले
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 2 बड़े चम्मच कैस्टर शुगर
बनाने की विधि -
- एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पावडर, अंडे और दूध मिलाएं।
- माइक्रोवेव में चॉकलेट को पिघला लें। फिर चॉकलेट में कोकोनट मिला कर ब्लेंड करें। फिर इसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं, जिससे यह स्मूथ बन जाए।
- अब एक नॉन स्टिक पैन गरम में थोड़ा सा तेल गरम करें। फिर उसमें कल्छुल से घोल डालें और गोलाई में फैलाएं।
- इसे मध्यम आंच पर पकाएं। उसके बाद इसे पलट दें और दूसरी ओर भी पकाएं।
- अब दूसरा पैन गरम करें, उसमें बटर और केले डाल कर सौते करें।
- फिर इसमें कैस्टर शुगर डाल कर मिक्स करें।
- फिर स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह हल्का गाढा ना हो जाए।
- तैयार पैन केक को प्लेट पर पलटें और उस पर तैयार किया हुआ सॉस डालें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी काट का सजाएं और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Valentine’s Day Special: Healthy recipe: Chocolate pancake with strawberry
Story first published: Thursday, February 9, 2017, 13:40 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2017



Click it and Unblock the Notifications