Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
इन हार्ट शेप बिस्कुट से जीते अपने वेलेंटाइन का दिल
Desserts
oi-Staff
वेलेंटाइन के दिन हर कोई अपने लवर के लिये कुछ भी करने को तैयार रहता है। आप भी उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिये घर पर खुद ही हार्ट शेप के बिस्कुट बना कर उन्हें प्रेजेंट कर सकती हैं। ये बिस्कुट दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इन्हें बनाने के लिये आपके पास ओवन होना बेहद जरुरी है। हार्ट शेप के ये बिस्कुट खाने में काफी टेस्टी लगते हैं।
अपनी वेलेंटानइन के लिए बनाएं स्ट्राबेरी जेली चीज़केक
आप चाहें तो इन पर अपने हमसफर का नाम भी लिख सकती हैं। आइये जानते हैं इस वेलेंटाइन डे पर किस प्रकार से बना सकते हैं ये हार्ट शेप वाले बिस्कुट।

कितने- 16-20
तैयारी में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 300 ग्राम मैदा, साथ में थोड़ा सा मैदा डस्टिंग के लिये रखें
- 200 ग्राम नमक मिला बटर
- 120 ग्राम गोल्डन कैस्टर शुगर
- 2 बडे़ अंडे की जर्दी
- 2 चम्मच वेनीला एसेंस
- 1/2 चम्मच रोज वॉटर
- थोड़ा सा गुलाबी रंग का फूड कलर
विधि-
- ओवन को 170 C पर प्री हीट कर लें1
- मैदे और बटर को एक साथ मिक्सी में डाल कर चलाएं।
- फिर उसमें चीनी, वेनीला एसेंस, रोज वॉटर, फूड कलर और अंडे की जर्दी डाल कर दुबारा चला कर मुलायब आटा तैयार करें।
- अब गूथे हुए आटे का एक तिहाई हिस्सा ले कर उसे 6 एमएम का बेल लें। बेलने के लिये आपको मैदे का थोड़ा पर्थन लगाना पड़ेगा।
- फिर इसे दिल के आकार वाले सांचे से काट लें। इसी तहर से अन्य बिस्कुट भी तैयार कर लें।
- फिर प्रीहीट ओवन में इनहें 12 मिनट के लिये बेक कर लें।
- आपकी कुकीज़ तैयार हैं, इन्हें निकाले और कुछ देर के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
Valentine’s Heart shape Biscuits Recipe
Story first published: Wednesday, February 11, 2015, 12:40 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications