Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कूल-कूल वॉटर्मेलन कैंडी
गर्मियों में पार्टी का लुफ्ट तब ही आता है जब उसमें कुछ ठंडा मिले। अगर आप भी इस समय अपने घर पर पार्टी ऑर्गनाइज कर रहीं हैं, तो अपने मीनू पर खास ध्यान दें। इस गर्मी में अपनी पार्टी में आइस क्रीम और बर्फ का गोला शामिल करें, जिसको खा कर आपके महमान ठंडक के अहसास से भर उठे। इसके अलावा कुछ गर्मी के फल जैसे, आम, तरबूज और लीची शामिल करना न भूलें। आज हम आपको तरबूज की कैंडी यानी की वॉटर्मेलन कैंडी बनाना सिखाएंगे, जिससे पार्टी में जान आ जाएगी।

सामग्री-
1 तरबूज बिना बीज का, कप स्ट्रोबेरी आधी कटी हुई, कप चीनी, 4 चम्मच नींबू का रस, 8-10 कंटेनर, 8-10 स्टिक।
विधि-
एक मिक्स में तरबूज की प्यूरी बना कर एक कटोरे में निकाल कर रखें, चाहें तो थोडा सा पानी भी मिला सकते हैं पर ज्यादा नहीं। अब फिर से मिक्सर में स्ट्रोबेरी की भी प्यूरी बनाइये और उसे तरबूज की प्यूरी में मिला लीजिये। अब दोनों की प्यूरी को छान लीजिये और उसमें चीनी को तब तक मिला कर चलाएं जब तक वह अच्छे से घुल न जाए। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से चला कर कैंडी वाले कंटेनर में डालें। इस कंटेनर के बीचो-बीच आइस्क्रीम स्टिक डालें। अब इसको फ्रिजर में 4-5 घंटो के लिए जमने के लिए छोड़ दें। जब यह कैंडी जम जाए तब इसको निकाल कर पांच मिनट तक बाहर रखें। उसके बाद स्टिक को पकड़ कर बाहर खींच कर निकाल लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसी तरह अगर आपके पास भी गर्मियों को इंज्वाय करने के लिए कोई ठंडी रेसीपी हो तो हमें जरुर लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
