Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गणेश चतुर्थी पर बनाना ना भूलें गेहूं की स्वादिष्ट खीर
Desserts
oi-Staff
गणेश चतुर्थी पर खीर और मिठाइयों की अपनी अलग ही जगह होती है। आज हम आपको भगवान गणेश को खुश करने के लिये गेहूं की खीर बनाना सिखा रहे हैं। यह बिल्कुल मराठी स्टाइल से तैयार की हुई खीर है।
यह बिल्कुल अलग रहत की खीर है क्योंकि इसमें चावल नहीं बल्कि गेहूं का प्रयोग खीर बनाने के लिये किया गया है। आप इस खीर को प्रशाद के रूप में भी बांट सकती हैं और उसके बाद इसे परिवार जन के साथ खा सकती हैं। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- साबुत गेहूं -2 ½ कप
- दूध - 5 कप
- गुड़ - 2 ½ कप
- घी - 4 बड़े चम्मच
- घिसा हुआ नारियल - 1 कप
- हरी इलायची पाउडर - ¼ चम्मच
- मेवे - ¼ कप
- किशमिश - 10
बनाने की विधि-
- सबसे पहले गेहूं को धो कर रातभर के लिये भिगोने के लिये रख दें।
- दूसरे दिन सुबह, उसे किसी साफ तौलिये पर बिछा कर फैला दीजिये।
- इसके बाद गेंहू को मिक्सी में डाल कर पीस लीजिये। पर यह पेस्ट स्मूथ नहीं होना चाहिये।
- अब एक गहरा पैन लें, उसमें घी गरम करें, फिर उसमें गेंहू का पेस्ट डाल कर 10 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें गुड, दूध और घिसा नारियल डाल कर चलाएं।
- अगर आपको लगे कि मिश्रण बहुत ज्यादा गाढा हो रहा है, तो उसमें दूध मिक्स कर सकती हैं।
- अब खीर में चुटकीभर इलायची मिक्स कीजिये।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि खीर पूरी तरह से पक ना जाए।
- फिर आंच बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
- आखिर में इसे किशमिश से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Wheat Kheer Recipe for Ganesh Chaturthi
Story first published: Monday, September 5, 2016, 12:00 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2016



Click it and Unblock the Notifications