Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
क्रिसमस पर बनाइये चैरी और रम केक
अभी अभी हम पूरा परिवार केरला से वापस लौटे हैं। अब हम फिर से उसी पुराने रूटीन में वापस लौट आए हैं। मेरे पति अपने ऑफिस में सूपर बिजी हो चुके हैं और बच्चा स्कूल चला जाता है। इससे मुझे अपने किचन में बहुत सारा वक्त मिल जाता है एक्सपेरिमेंट करने का। ऐसे में मैनें सोचा की क्यूं ना केक का एक्सपेरिमेंट किया जाए। तो मैनें चैरी केक रेसिपी पर अपना हाथ आजमाया और इसे रम सीरप में डुबोया। यह केक बहुत ही साफ्ट और रम की वजह से टेस्ट में बहुत ही अच्छा बना। आज इस चैरी और रम केक की रेसिपी मैं आपके साथ शेयर करने वाली हूं।
सामग्री-
मैदा- 1 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
नमक- 1/4 चम्मच
चीनी- 1 कप
दही- 1 कप
अंडा- 3
वेजिटेबल ऑइल- 100 ग्राम
वेनिगला एक्सट्रैक्ट- 1 चम्मच
चैरी- 1 कप बीज निकले और चॉप किये हुए
भिगोने के लिये सीरप
चीनी* 2 चम्मच
पानी- 2 चम्मच
रम- 2 चम्मच

विधि-
- ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- 8 इंच के पैन को ग्रीस कर लें।
- एक कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं।
- अब दूसरे कटोरे में चीनी, दही, अंडा, तेल और वेनीला एक्सट्रैक्ट मिलाएं।
- अब मैदा आदि वाले मिश्रण को इसमें डाल कर मिक्स् करें।
- अब इसमें कटी हुई चैरीज मिक्स करें।
- इस मिश्रण को पैन में डालें और पैन को ओवन में डालें।
- केक को 20 मिनट तक बेक होने दें।
- अब आधी चैरीज को केक के ऊपर रखें और दुबारा से केक को 35 मिनट तक बेक करें।
- टूथपिक से चेक कर लें कि केक तैयार हुआ या नहीं।
- अब ओवन से केक को हटाएं और 5 मिनट के लिये ठंडा होने दें। (
- अब आपको सीरप तैयार करना है।
- पानी में चीनी को डाल कर गरम करें और चीनी को पिघला लें।
- फिर इसे आंच से हटा दें और इसमें रम मिला दें।
- केक को बाहर निकाल कर उस पर रम वाला सीरप डालिये।
- केक को सर्व करने से 1 घंटे पहले उस पर पाउडर शुगर बो छिड़के।
- अब आपका केक तैयार है सर्व करने के लिये।

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-




Click it and Unblock the Notifications