Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Soya Chaap Masala Recipe: घर पर ही बनाए ढाबा स्टाइल मसाला सोया चाप, ये रही रेसिपी
प्रोटीन से भरपूर सोया चाप मसाला को आप घर पर कभी भी बना सकते हैं, चाहे लंच हो या डिनर इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। वेज ही नॉनवेज खाने वाले सोया चाप मसाला को खाना खूब पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में नॉनवेज अहसास करवाता है।
ये ही वजह है कि कई लोग इसे वेज चिकन भी कहते है। घर में गेस्ट आ जाए तो आप इस रेसिपी को बनाकर सर्व कर सकती हैं। आप भी अगर अपने लंच या डिनर में सोया चाप मसाला ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है।

सामग्री: सोया चाप - 400 ग्राम प्याज - 4 टमाटर - 2 काजू - 12 से 14 लहसुन की कलियाँ - 12 से 14 अदरक - 3 इंच बे लीव -1 दालचीनी छड़ी -1 इंच काली मिर्च - 6 काली इलायची -1 दही - 2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर -1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर -1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार खाना पकाने का तेल - 1/4 कप
विधि : सबसे पहले सोया चाप को बराबर के पीसेज में काट लें। इन पीसेज को फ्राई करने के बाद एक बाउल में निकालें। उसमें नमक, लाल मिर्चा और काली मिर्च डालकर रख दें। अब मसाले की तैयारी करें। प्याज की लंबी लंबी स्लाइज काटें। इन्हें तेल में फ्राई करके अलग रख लें। अब उसी तेल में लहसुन, अदरक और टमाटर फ्राई करें। फ्राई प्याज में से थोड़ी सी प्याज बचा लें। बाकी प्याज और तली हुई अदरक, लहसुन और टमाटर को मिक्सर में डालकर पीस लें। कढ़ाई में बचे तेल में जीरे और खड़े गर्म मसाले डालें। इसमें मसाले का पेस्ट डालें और बची हुई प्याज डालें। मसाला भुन जाए तब उसमें लाल मिर्च, नमक, गर्म मसाले, और थोड़ा सा रंग डालें। जब ग्रेवी पक जाए तब इसमें दही में मेरिनेड सोया चाप डाल दें। सोया चाप मसाला तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
