Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
दिवाली पर बिना गैस जलाए बस 10 मिनट में बनाएं झटपट टेस्टी मिठाई, सब करेंगे तारीफ
Diwali sweet Recipes: दिवाली का त्योहार मिठास और खुशियों से भरा होता है। घर-घर में दीप जलते हैं, मेहमान आते हैं। लोग मार्केट से अलग-अलग तरह की टेस्टी मिठाईयां लेकर आते हैं। वहीं कई लोग अपने घर की रसोई में टेस्टी और हेल्दी तरह-तरह की स्वादिष्ट मिठाई बनाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली को अपने हाथों से बनी मिठाई से खास बनाना चाहते हैं तो लेकिन आपके पास टाइम कम है या गैस पर खड़े होकर कुकिंग करने का मन नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं!
इस बार दिवाली पर बनाएं ऐसी मिठाइयां जो बिना पकाए, बिना झंझट और सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएं। इस नो-कुक मिठाई (No-Cook Sweets) का स्वाद बिल्कुल पारंपरिक मिठाइयों जैसा होता है बल्कि कई बार उससे भी बेहतर! सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री चाहिए और न ही कुकिंग एक्सपीरियंस।
आइए जान लेते हैं इस नो कुक मिठाई की आसान रेसिपी और बनाएं हैप्पी दिवाली को हेल्दी दिवाली। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है बनाने में भी उतनी ही आसान होती है। आप बिना गैस जलाए इसे झटपट बना सकते हैं और खाने वाले आपसे रेसिपी तो जरूर पूछने वाले हैं।

नो कुक मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामान
- नारियल का पाउडर या कसा हुआ नारियल- 1/2 कप
- मिल्क पाउडर - 1.5 कप कप
- शुगर पाउडर - 1/2 कप
- दूध- 1 कप
- ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
- चांदी का वर्क
- देसी घी
नो कुक मिठाई बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक कटोरी में मिल्क पाउडर डालें और उसमें कोकोनट पाउडर, शुगर पाउडर डालें।
- अब इस मिक्सचर में दूध डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस मिक्स्चर को अच्छे से तब तक मसलें जब तक वो एक सॉफ्ट डो न बन जाए।
- जब आपका आटा बनकर तैयार हो जाए तो आप उसे दो भाग में बांट लें।
- पहले भाग को अलग रखें और दूसरे भाग में कटे हुए ड्राई फ्रुट्स डालकर अच्छे से गूंथ लें।
- अब पहले बचे हुए पार्ट को रोटी की तरह बेल लें और ड्राई फ्रुट्स वाले पार्ट का रोल बना लें।
- अब रोटी में रोल वाला पार्ट डालें और उन्हें अच्छे से रोल कर लें।
- अब बटर पेपर पर देसी घी लगाएं और रोल को उसपर रखें और फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें।
- अब उन्हें गोल-गोल या चोकोर शेप में कट कर लें और लो तैयार है आपकी नो कुक टेस्टी और हेल्दी दिवाली मिठाई।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
