Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Diwali Recipe: दिवाली पर बनाएं ये टेस्टी पनीर मैसूर बोंडा, जानिए बनाने का तरीका
Recipes
oi-Katyayani Tiwari
Posted By: Katyayani Tiwari

दिवाली के दिन घर में महिलाएं अपने मेहमानों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट खाने की रेसिपी बनाती हैं। ऐसे में महिलाएं पनीर की कई तरह की डिश बनाती हैं। क्योकि पनीर एक ऐसी सामग्री है जो बच्चों से लेकर बड़ो, सबको पसंद होती है। शायद ही कोई हो जो पनीर को न कह पाएं। इस दिवाली अगर आप अपनी फेमिली के लिए कुछ हटकर बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए पनीर मैसूर बोंडा की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं पनीर मैसूर बोंडा रेसिपी बनाने की आसान विधि।
बनाने के लिए सामग्री :
- पनीर - 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
- आलू - 4 उबले हुए
- सरसों के दाने - 1 टीस्पून
- अदरक
- गरम मसाला - आधा चम्मच
- प्याज - 1 कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2 कटी हुई
- धनिया पत्ती - बारिक कटी हुई
- हल्दी पाउडर - 2 टीस्पून
- बेसन - 1 कप
- जीरा पाउडर - 2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 2 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- पानी
- तेल
- हींग

बनाने की विधि :
- पनीर मैसूर बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक अच्छा स बैटर बना लें।
- बोंडा बनाने का बैटर गाढ़ा होना चाहिए, ताकि अच्चआ बोंडा बनकर तैयार हो सकें।
- अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद इसमें राई डालकर उसे चटका लें। अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें।
- प्याज भूनने के बाद इसमें अदरक, हल्दी, हरी मिर्च, हींग, नमक डालकर पकाएं।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू और पनीर डाल दें। और मसाले के साथ सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दें।
- सारे मसाले मिक्स होने के बाद इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- आलू पनीर के मिक्सर को ठंडा होने के बाद इसके मीडियम साइज के गोले बना लें।
- अब कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
- बेसन के घोल में मिक्सर के गोले को डिप करके इसे सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- आपका पनीर मैसूर बोंडा खाने के लिए तैयार है। आप इसे हरी चट्टनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Comments
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.
English summary
Diwali Recipe: Make this delicious Paneer Mysore Bonda on Diwali
Story first published: Friday, October 21, 2022, 11:45 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2022
[ of 5 - Users]



Click it and Unblock the Notifications
