Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
इस दिवाली डायबिटीज पेशेंट भी खा सकेंगे मिठाई, जानें सिर्फ 5 चीजों से कैसे बनाएं शुगर फ्री बर्फी
Sugar-Free Burfi Recipe For Diwali: दिवाली का त्योहार हो और मिठाइयों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 20 अक्टूबर 2025 को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। लोग इस त्योहार पर घर सजाते हैं लाइटें लगाते हैं और अपने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटते हैं। किसी के भी घर जाओ तो प्लेट में सजी तरह-तरह की मिठाई देख दिल ललचा जाता है। मगर डायबिटीज पेशेंट के लिए मिठाई खाना अक्सर चिंता का कारण बन जाता है। शुगर बढ़ने के डर से वो मिठाई नहीं खा पाते और मन मारकर रह जाते हैं।
अगर आप या आपके घर में भी कोई डायबिटीज का पेशेंट है तो आप उनके लिए घर पर ही शुगर फ्री बर्फी बना सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होती है और स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए सामान्य सी चीजों का इस्तेमाल होता है जो आसानी से हर किसी के घर में मिल जाती हैं।
यह डायबिटीज पेशेंट के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है और बनाने में सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगता है। खास बात ये है कि ये सिर्फ 5 चीजों से बन जाती है। आइए फिर इस दिवाली आप और आपके परिवार के लोग बिना डर के मिठाई का आनंद लें।

शुगर फ्री बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Sugar-Free Burfi Recipe For Diwali)
- अखरोट
- थोड़े खजूर मीठा करने के लिए
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- देसी घी
- मावा
शुगर फ्री बर्फी बनाने की विधि
- शुगर फ्री बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर दरदरा पीस लें।
- अब खजूर के बीज अलग कर लें, मार्केट में बिना बीज वाले खजूर भी मिल जाते हैं।
- एक कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी डालें और उसमें खजूर को सॉफ्ट होने तक पका लें और फिर एक प्लेट में रख लें।
- अब उसी कढ़ाई में कटे हुए अखरोट को रोस्ट कर लें, जब तक की उनका रंग बदल न जाए।
- इसके बाद रोस्ट किए हुए अखरोट में मावा मिलाएं और दोनों को मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण में पके हुए खजूर को भी डालें और साथ में इलायची पाउडर डाल लें और सभी को मिक्स कर लें।
- जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक ट्रे को देसी घी से ग्रीस कर लें और उसमें उस मिश्रण को डाल दें।
- जब मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए तो उसे बर्फी स्टाइल पीस में कट कर लें और प्लेट में सर्व करें।
- ये मिठाई डायबिटीज पेशेंट के लिए हेल्दी है साथ में इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद भी करेंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
