Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
ऐसे बनाएं बंगाली स्टाइल में इलिश माछेर झोल, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगुलियां, ये रही रेसिपी
Authentic Bengali ilish Macher Jhol Recipe : इलिश माछेर झोल, बंगाली पारंपरिक व्यंजन है जिसमें हिल्सा या इलिश मछली को मसालों के साथ पकाया जाता है। बंगाली समुदाय में हिल्सा मछली काफी लोकप्रिय होने के साथ ही उनकी संस्कृति का एक हिस्सा है, जो हर मांगलिक कार्यो में बनाई जाती है। दुर्गा पूजा में इसे जरुर पकाया जाता है। यह स्वादिष्ट व्यंजन बहुत जल्दी बनकर तैयार होता है।
इसे पकाने में मुख्य तौर पर सरसो के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अपने अनूठे और आसाधरण स्वाद के वजह से यह जाना जाता है। इस मछली को बासमती चावल के साथा खाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

इलिश माछेर झोल की रेसिपी
सामग्री
हिल्सा मछली (चंक्स में कटी हुई) - 500 ग्राम
सरसों का तेल - 4-5 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - स्वाद अनुसार
कटी हुई हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज - 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 1 (कटा हुआ, वैकल्पिक)
पानी - 2 कप
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून (वैकल्पिक)
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
हिल्सा मछली के टुकड़ों को अच्छे से धोकर हल्दी और नमक लगाकर 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट करें। एक गहरे पैन में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें हल्का सा कढ़वा करने के लिए अदरक का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें। अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अगर आप टमाटर डाल रहे हैं, तो अब उसे भी डालें और नरम होने तक पकाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। अच्छे से मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं। अब इसमें मछली के टुकड़े डालें और धीरे से मिलाएं। फिर 2 कप पानी डालें और ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। जब मछली अच्छी तरह पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद करें। इसे नींबू का रस डालकर मिला सकते हैं और गरमागरम भात के साथ परोसें।
कुकिंग टिप्स
इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें नारियल का दूध भी डाल
सकते हैं।
इलिश मछली के टुकड़ों को ज्यादा न हिलाएं, नहीं तो ये टूट सकते
हैं।
आपकी इलिश माछेर झोल तैयार है! इसे परिवार के साथ आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications