Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Navratri Vrat Recipe: इस नवरात्रि बनाए गर्म गर्म टेस्टी कुट्टू के समोसे, ये देखें रेसिपी
Kuttu Samosas Recipe : व्रत के दौरान अक्सर एक जैसा फलाहार खाते-खाते मन बोर हो जाता है। ऐसे में कुट्टू के आटे से बने समोसे एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प हो सकते हैं। ये समोसे बनाने में आसान हैं और फास्टिंग में भी इसे खा सकते हैं। कट्टू के आटे का समोसा बनाने की रेसिपी बहुत ईजी है।

सामग्री
आटा तैयार करने के लिए:
कुट्टू का आटा - 1 कप
उबले हुए आलू - 2-3 (मीडियम साइज)
सेंधा नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
घी या तेल (महीन आटा बनाने के लिए) - 1 बड़ा चम्मच
पानी - आटा गूथने के लिए
भरावन के लिए:
उबले आलू - 2-3
हरी मिर्च - 1-2 (कटी हुई)
अदरक - 1/2 चम्मच (कद्दूकस की हुई)
धनिया पत्ती - 1-2 चम्मच (कटी हुई)
सेंधा नमक - स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच (वैकल्पिक)
समोसा बनाने की विधि
- कुट्टू का आटा लें और उसमें सेंधा नमक और थोड़ा सा घी या तेल
डालें।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूथें। आटा थोड़ा टाइट गूथें, ताकि
समोसे बनाते समय वह आसानी से रोल हो सके।
- आटे को ढक कर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
स्टफिंग करे तैयार
उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में मैश कर लें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि स्टफिंग को तैयार कर सके।
समोसा बनाना
- कट्टू के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलन से बेल
लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत पतला न हो।
- बेलने के बाद उसे बीच से काट कर आधा करें।
- आधे भाग को कोन की तरह मोड़ें और उसमें आलू का भरावन भरें।
- किनारों को अच्छे से बंद करें ताकि तलते समय समोसा खुल न जाए।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर समोसे को सुनहरा भूरा होने
तक तलें।
- जब समोसे कुरकुरे और गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो उन्हें कढ़ाई से
निकालें और टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
कट्टू के आटे के समोसे गरमा-गरम तैयार हैं। इन्हें आप दही या फलाहारी
चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
