Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
दिवाली पर नाश्ते में बनाएं उत्तराखंड के प्रसिद्ध उड़द दाल पकौड़े, इस लजीज स्नैक्स की रेसिपी नोट कर लें
Uttarakhand's Traditional Urad Dal Ke Pakode : उत्तराखंड के उड़द दाल के पकोड़े स्वाद में लाजवाब होते हैं और खासकर ठंड के मौसम या बारिश में चाय के साथ मजा देते हैं। ये पकोड़े उत्तराखंड की पारंपारिक रेसिपीज में से एक है। शादी-ब्याह का मौका हो या कोई त्योहार हो इन पकोड़े के बिना तीज- त्योहार की रौनक अधूरी मानी जाती है। हर शुभ कार्य में ये पकोड़े बनाए जाते हैं। वैसे इन पकोड़ों को बनाने में भी एक ट्विस्ट है।
गढ़वाल और कुमाऊं में में बनाए जाने वाले इन पकोड़ों में एक अंतर होता है कि जहां गढवाल में यह गोलाकार में बनाया जाता है और बीच में छेद होता है जैसे वडा। वहीं कुमाऊं में यह सामान्यत: चम्मच की सहायता से पकोड़ों की तरह ही बनाया जाता है।

इस दिवाली आप सुबह नाश्ते में इन पकोडें को बनाकर खा सकते हैं।
सामग्री
उड़द दाल - 1 कप (4-5 घंटे के लिए पानी में भीगी हुई)
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
हींग - 1 चुटकी
जीरा - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ता - थोड़े से (बारीक कटे हुए)
सरसों का तेल या रिफाइंड तेल - तलने के लिए
पकोड़े बनाने की रेसिपी
दाल पीसें: सबसे पहले, भीगी हुई उड़द दाल से पानी निकालकर अदरक के टुकड़े और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को अधिक बारीक नहीं करना है, ताकि पकोड़ों में हल्की दरदरी बनावट आए।
पेस्ट को फेंटें: दाल का पेस्ट एक बड़े बर्तन में निकालें और इसे 5-10 मिनट तक अच्छे से फेंटें, ताकि यह हल्का और फूला हुआ हो जाए। इससे पकोड़े खस्ता बनते हैं।
मसाला मिलाएं: पेस्ट में हींग, जीरा, नमक, और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
तेल गरम करें: एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल को मध्यम आंच पर गरम करना है ताकि पकोड़े अंदर से अच्छी तरह पक जाएं।
शेप बनाएं: अगर आप इन पकोड़ो को गढ़वाली स्टाइल में बनाना चाहते हैं, तो इसका पेस्ट हल्का गाढा ही रखें। और एक प्लास्टिक में हल्के पानी की सहायता से इसे गोलाकर आकार दें और फिर बीच में छेद बनाकर इसमें तिल लगाकर तेल में तलने को डाल दें।
पकोड़े तलें: जब तेल गरम हो जाए, तो तैयार पेस्ट से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर अपने हाथों या चम्मच की मदद से तेल में डालें। एक समय पर कड़ाही में 4-5 पकोड़े डाल सकते हैं, ध्यान रखें कि ये एक-दूसरे से चिपकें नहीं।
पकोड़ों को तलें: पकोड़ों को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें ताकि ये हर तरफ से समान रूप से पक जाएं।
निकालें और परोसें: पकोड़े तैयार होने पर इन्हें कड़ाही से निकालें और टिशू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
परोसने का तरीका: उड़द दाल के गरमागर्म पकोड़ों को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें। इनका स्वाद चाय या कॉफी के साथ बहुत अच्छा लगता है।
ये रहे आपके उत्तराखंड के उड़द दाल के स्वादिष्ट पकोड़े, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
टिप्स
अगर आपको मिल जाए, तो थोड़े से जाखिया (गढ़वाली मसाला, जिसे तिल के समान माना जाता है) का उपयोग करें। यह पकोड़ों को पारंपरिक गढ़वाली स्वाद देगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
