Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
दिवाली पूजन पर चढ़ाएं मां लक्ष्मी को भोग में नारियल की बर्फी, ये रही फटाफट बनने वाली रेसिपी
Coconut Burfi Recipe : दिवाली के दिन लोग घरों में कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। तरह-तरह की मिठाईयां घरों में बनाई जाती है। लेकिन कई लोग इस दिन पर खासतौर पर नारियल की बर्फी बनाकर लक्ष्मी माता को भोग लगाते हैं। मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीज का भोग लगता है, तो आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल की बर्फी भी भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।
नारियल की बर्फी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सामग्री और रेसिपी को फॉलो करना है।

सामग्री
ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 2 कप
कंडेन्स्ड मिल्क - 1 कप
चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
सजावट के लिए काजू या पिस्ता (कटा हुआ)
नारियल बर्फी की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। 2-3 मिनट तक मध्यम आँच पर हल्का भूनें ताकि नारियल की नमी सूख जाए।
अब कढ़ाई में कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आँच पर पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा होने लगे।
इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। चीनी पिघलने के बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालें।
इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कढ़ाई के किनारों से छोड़ने न लगे। इस प्रक्रिया में लगभग 10-12 मिनट लग सकते हैं।
एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। पकाए हुए मिश्रण को इस पर डालें और समान रूप से फैलाएं।
इसके ऊपर कटे हुए काजू या पिस्ता छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
नारियल की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है। इसे परोसें और आनंद लें!
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications