Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
मीठा खाना करते हैं पसंद तो इस तरह बनाएं बासुंदी
ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें मीठा खाना काफी पसंद होता है। ऐसे
में आप घर पर बासुंदी बना सकते हैं। यूं तो आप घर पर कई तरह से डेसर्ट
तैयार कर सकते हैं, लेकिन गाढ़ा दूध और सूखे मेवों का उपयोग करके तैयार
की गई यह रेसिपी हर किसी के मुंह में पानी ले आती है। आप इसे अपने
डिनर में सर्व कर सकते हैं या फिर मेहमानों के आने पर भी बना सकते
हैं। तो चलिए आज हम आपको बासुंदी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में
बता रहे हैं, जो स्वाद में लाजवाब है।

आवश्यक सामग्री-
• 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
• 5 कप फुल फैट मिल्क
• 5 हरी इलायची
• क्रश्ड 15 काजू
• कटे हुए 15 पिस्ता
• कटे हुए 15 बादाम
• केसर के धागे
• एक चुटकी जायफल पाउडर
• केसर के कुछ धागे सजाने के लिए
ऐसे करें तैयार
• सबसे पहले एक पैन में फुल फैट दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें।
• अब दूध को बिना गर्म किये हिलाते रहें। आप अपने टेस्ट के अनुसार दूध और मिला सकते हैं।
• अब इसे एक बार चेक कर लें। अगर आपको मिश्रण बहुत मीठा लगता है, तो आप और दूध मिला सकते हैं।
• अब इस मिश्रण को धीमी-मध्यम आंच पर गर्म करें।
• आखिर में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा, मिश्रण को कुछ अंतराल पर तब तक चलाते रहें जब तक कि उसमें हल्का उबाल न आ जाए। ध्यान रहे कि दूध जले नहीं।
• जब बासुंदी का दूध गाढ़ा होने लगे, तब उसे किनारे से खुरच दें।
• इसमें अंततः 15-20 मिनट का समय लगेगा।
• अब इस मिश्रण में कटे हुए मेवे, जायफल पाउडर, इलायची पाउडर और केसर डालें।
• बासुंदी के मिश्रण को एक मिनट के लिए चलाएं और उबाल लें।
• आंच बंद कर दें और केसर के कुछ धागों से सजाएं।
• गरमागरम परोसें। वैसे बासुंदी का स्वाद ठंडा भी काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप उसे रूम टेंपरेचर पर लाकर फ्रिज में ठंडा होने दें।
पोषण संबंधी जानकारी
बासुंदी - 8 से 10
• कैलोरी - 336 कैलोरी
• वसा - 15.8 ग्राम
• प्रोटीन - 10 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 26.8 ग्राम
• फाइबर - 0.1 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
