Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
बच्चों के लिए ब्लूबेरी मिल्कशेक बनाने के लिए यहां पढ़ें रेसिपी
मिल्कशे पीने का अपना एक अलग ही आनंद है। वैसे जब मिल्कशेक की बात
होती है तो लोग मैंगो मिल्कशेक से लेकर वेनिला मिल्कशेक आदि बनाना
पसंद करते हैं। अगर आपको भी फ्रूट मिल्क शेक पीना बेहद पसंद है तो ऐसे
में आपको एक बार ब्लूबेरी मिल्कशेक जरूर बनाना चाहिए। इसे बनाना बहुत
आसान है और इसमें आपका ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह एक क्रीमी फ्रूट
ड्रिंक है, जिसे बेहद कम समय में तैयार किया जा सकता है। यह ब्लूबेरी
मिल्कशेक बादाम के दूध का उपयोग करके बनाया जाता है। वैसे अगर आप इसे
सोया मिल्क के साथ भी तैयार कर सकते हैं। आप इसे और भी डिलिशियस और
क्रीमी बनाने के लिए इसके ऊपर व्हीप्ड क्रीम और ताज़ी कटी हुई ब्लूबेरी
डालें। तो चलिए आज हम आपको ब्लूबेरी मिल्कशेक बनाने का आसान तरीका बता
रहे हैं, रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

स्टेप 1 ब्लेंडर में डालें ब्लूबेरी
मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में, फ्रोजन ब्लूबेरी डालें। थिक मिल्कशेक बनाने के लिए फ्रोजन ब्लूबेरी का उपयोग करके देखें।
स्टेप 2 दूध करें शामिल
अब आप इसमें दूध और वनीला आइसक्रीम डालें। वैसे तो इस रेसिपी में बादाम के दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी जगह आप सोया दूध का भी उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप 3 करें ब्लेंड
अभी सभी सामग्री को मिक्स करने के लिए इसे ब्लेंड कर लें। सुनिश्चित करें कि इसकी एक स्मूद और थिक कंसिस्टेंसी है।
स्टेप 4 ब्लूबेरी मिल्कशेक का आनंद लें
अंत में, आपका ब्लूबेरी मिल्कशेक परोसने के लिए तैयार है। इसके ऊपर कुछ ताज़ी ब्लूबेरीज़ डालें। चाहें तो इसमें व्हिप्ड क्रीम भी डाल सकती हैं। पेय का आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications