Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
रक्षाबंधन पर नारियल पेड़े बनाकर भाई का करवाएं मुंह मीठा
रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जो मीठे के बिना पूरा ही नहीं हो सकता। भाई-बहन के आपसी प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। यूं तो रक्षाबंधन आने से पहले ही मार्केट में तरह-तरह की मिठाईयां मिलने लग जाती है, लेकिन वह कितनी हेल्दी हैं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं दूसरी ओर, बाजार में मिलने वाली मिठाई को खरीदने से उसमें वह प्यार शामिल नहीं हो पाता, जो आपके हाथों की बनी मिठाई में होता है।

ऐसे में अगर आप भी रक्षाबंधन के त्योहार पर कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो नारियल के पेड़े बनाए जा सकते है। नारियल पेड़ा एक बेहद पॉपुलर रेसिपी है जो ज्यादातर उत्तर भारत में बनाई जाती है। इतना ही नहीं, इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम सामग्री की जरूरत होगी और यह बेहद जल्दी भी बन जाती है। तो चलिए आज हम आपको नारियल पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। आप इसे राखी के खास मौके पर अवश्य बनाइएगा-
नारियल पेड़ा की सामग्री
• 1 कप सूखा नारियल
• 1/4 कप फ्रेश क्रीम
• 1 कप दूध पाउडर
• 1 छोटा चम्मच घी
• 3/4 कप दूध
• 1 कप पिसी चीनी
• 1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
विधि-
• नारियल पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूखा नारियल डालें।
• अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करते जाएं।
• अब इस मिश्रण को एक पैन में डालें। अब इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं।
• इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब इसमें चीनी डालें और चीनी के पूरी तरह घुलने तक मिलाएं।
• साथ में आप मिल्क पाउडर भी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
• आप इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
• जब यह पक जाए तो इसमें घी डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
• ध्यान रखें कि आप इसे तब तक पकाएं, जब तक कि मिश्रण चिकना न हो जाए और पैन छोड़ने लगे।
• अब मिश्रण को ठंडा होने दें।
• इसके बाद, आप उसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
• हर पेड़े को एक चुटकी इलायची पाउडर से गार्निश करें।
• आपके नारियल के पेड़े बनकर तैयार हैं। बस भाई के साथ बैठकर इस मिठाई का आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications