Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुछ मीठा खाने का है मन तो यूं तैयार करें कपकेक
कपकेक का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं। इसे आप कभी
भी बेहद कम समय में तैयार कर सकते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि
इन्हें बनाना बेहद आसान है और यह खाने में भी लाजवाब होते हैं। साथ ही
आप इन्हें अपनी पसंदीदा फ्रॉस्टिंग के साथ तैयार कर सकते हैं। चाहे
कोई पार्टी हो या फिर फैमिली टाइम में कुछ मीठा खाने कामन हो तो ऐसे
में कपकेक बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपके साथ कपकेक बनाने की
रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके लिए भी कपकेक
बनाना बेहद आसान हो जाएगा।

आवश्यक सामग्री-
• 1 ¼ कप मैदा
• 2 बड़े अंडे
• 1 ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
• आधा कप छाछ रूम टेंपरेचर पर
• आधा कप अनसाल्टेड नरम मक्खन
• आधा छोटा चम्मच नमक
• 2 चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट
• तीन चौथाई कप चीनी
यूं बनाएं कपकेक
• कपकेक बनाने के लिए सबसे पहले, ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
• अब मफिन पैन को आटे से डस्ट करें और कपकेक लाइनर्स रखें।
• अब एक मीडियम साइज का बाउल लें और उसमें मैदा, चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। आप इसे एक बार छान लें। अब आटे के मिश्रण को अलग रख दें।
• अब एक दूसरा कटोरा लें और उसमें अनसॉल्टेड मक्खन और चीनी को तब तक फेंटें जब तक कि आपको एक फ्लफी और थिक टेक्सचर न मिल जाए।
• इसके बाद दोनों अंडों को चीनी और मक्खन के मिश्रण में मिला दें। सुनिश्चित करें कि आप अंडे को एक-एक करके डालते समय अच्छी तरह से फेंटें।
• मिश्रण में 2 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट डालें और फिर उन्हें अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रखें कि आप उसे जरूरत से ज्यादा ना फेंटें।
• अब मैदा के मिश्रण को अंडे, मक्खन और चीनी के मिश्रण में डालें।
• साथ ही मिश्रण में छाछ डालें। तब तक फेंटें जब तक आपको एक चिकना और एक समान बैटर न मिल जाए।
• बैटर को समान रूप से 10-12 कपकेक लाइनर्स में डालें। सुनिश्चित करें कि लाइनर्स को आप तीन-चौथाई भरें।
• अब आप इसे करीबन 18-20 मिनट के लिए बेक करें।
• यह जांचने के लिए कि कपकेक ठीक से बेक हुए हैं या नहीं, इसमें एक टूथपिक डालें। अगर टूथपिक साफ बाहर आती है तो इसका मतलब है कि कपकेक अच्छे से बेक हो गए हैं।
• अब कपकेक को 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर आप इसमें फ्रॉस्टिंग डाल सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
कपकेक - 10-12 कपकेक
• कैलोरी - 183 कैलोरी
• वसा - 9 ग्राम
• प्रोटीन - 3 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 23 ग्राम
• चीनी - 13 ग्राम
• फाइबर - 1 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
