Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कभी खाई है आपने हॉट चॉकलेट आइसक्रीम? यहां जानिए रेसिपी
क्या आपको हॉट चॉकलेट पीना पसंद है? क्या यह तुरंत आपका मूड को ठीक
कर देता है? यूं तो हॉट चॉकलेट को लोग सर्दियों में पीते हैं, लेकिन
आप इसे समर्स में भी टेस्ट कर सकते हैं, बस एक छोटे से ट्विस्ट के
साथ। जी हां, इस बार आप हॉट चॉकलेट को आइसक्रीम के रूप में खाएं। हो
सकता है कि आपने हॉट चाकलेट आइसक्रीम को पहले कभी टेस्ट ना किया हो,
लेकिन अगर आप एक बार इसे चखेंगे तो यकीनन इसके दीवाने हो जाएंगे। तो
चलिए इंतजार किस बात का, इस सुपर लजीज डेजर्ट रेसिपी को बनाएं और
गर्मी के मौसम में इसका आनंद लें। इसे अपने पसंदीदा टॉपिंग के साथ
डालें और बस यह तैयार है। हॉट चॉकलेट आइसक्रीम की रेसिपी जानने के लिए
नीचे स्क्रॉल करें-

हॉट चॉकलेट आइसक्रीम की सामग्री
10 सर्विंग्स
• 3 कप हैवी क्रीम
• आवश्यकता अनुसार चॉकलेट शेविंग
• 3 1/2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
• 360 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
• आवश्यकता अनुसार ड्रिंकिंग चॉकलेट
• 150 ग्राम मार्शमैलो
स्टेप 1 हैवी क्रीम को करें बीट
सबसे पहले एक कटोरे में, हैवी क्रीम डालें और इसे तब तक फेंटें जब तक
कि यह फ्लफी और अधिक वाल्यूम वाली ना हो जाए।
स्टेप 2 आइसक्रीम का घोल तैयार करें
अब उसी बाउल में कंडेंस्ड मिल्क डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर
गर्म कोको पाउडर डालें। आप कोको पाउडर की जगह हॉट चॉकलेट मिक्स का भी
इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्पैचुला का उपयोग करके सब कुछ अच्छी तरह
मिलाएं।
स्टेप 3 मिनी मार्शमैलो को बैटर में डालें
इसके बाद, बैटर में मिनी वेज मार्शमॉलो डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
आइसक्रीम के घोल को एक आइसक्रीम टिन में डालें। इसे कम से कम 5 घंटे
के लिए जमने दें।
स्टेप 4 आपकी हॉट चॉकलेट आइसक्रीम परोसने के लिए तैयार
है
एक बार हो जाने के बाद, इसे लगभग 5-10 मिनट तक ठंडा होने दें। फिर
बाकी टॉपिंग जैसे चॉकलेट सॉस (वैकल्पिक), मिनी मार्शमॉलो और चॉकलेट
शेविंग्स डालें। आप अपनी पसंद के अनुसार इन सभी को शामिल कर सकते हैं
या फिर उनमें से किसी एक को भी चुन सकते हैं। अब आपकी हॉट चॉकलेट
आइसक्रीम परोसने के लिए तैयार है। अब फैमिली के साथ बैठकर इस डिलिशियस
डेसर्ट का आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
