Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डूगोपाल को लगाएं खोए पेड़े का भोग, जानिए रेसिपी
कृष्ण जन्माष्टमी का मौका होता है तो हर व्यक्ति तरह-तरह के व्यजंन बनाकर लड्डूगोपाल को रिझाने का प्रयास करता है। भगवान कृष्ण को त्रिदेवों में से एक विष्णु जी का एक अवतार माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने के लिए मुख्य रूप से कई तरह की मिठाईयां बनाई जाती हैं और कृष्ण जी को भोग लगाया जाता है। इस साल, कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण की 5248 वीं जयंती है और यह त्योहार 30 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। कुछ भक्त इस दिन को पूरे दिन उपवास रखते हैं और अगले दिन वे अपना उपवास तोड़ते हैं। साथ ही इस खास अवसर पर कुछ ऐसे व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जो भगवान कृष्ण को काफी पसंद थे। वैसे, अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी पर कुछ अलग बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक खोया पेड़ा बनाया जा सकता है। यहां जानिए रेसिपी-

आवश्यक सामग्री-
• खोया - 1 कप (ताजा, कद्दूकस किया हुआ)
• दूध - 3 बड़े चम्मच
• केसर - 6 से 7 धागे
• घी - डेढ़ टेबल स्पून
• चीनी - 1/4 कप
• इलायची पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
• पिस्ता - 7 से 8
• मिल्क पाउडर - 2 टेबल स्पून (वैकल्पिक)
जानिए विधि-
• खोया पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ताजा खोया लें और इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
• अब तीन बड़े चम्मच गर्म दूध लें और उसमें केसर के धागे डालें और एक तरफ रख दें।
• अब एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन लेकर उसमें घी गरम करें।
• जब घी गरम हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें।
• इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10-15 मिनट तक भून लीजिए।
• अब इस मिश्रण में केसर वाला दूध और चीनी डालें।
• आप 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं।
• फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर चलाते रहें।
• इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
• मावा के गाढा होने तक और पैन के किनारे छोड़ने तक प्रतीक्षा करें।
• अब, आंच बंद कर दें और मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
• फिर, हाथों को चिकना कर लें और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उससे छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
• बीच में एक पिस्ता रखें और उसे गार्निश करें।
• बस आपका खोया पेड़ा बनकर तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications